फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: अनुलोम-विलोम प्राणायाम का रोजाना कीजिए अभ्यास, शारीरिक-मानसिक दोनों ही सेहत के लिए है कारगर

Sat, 29 Jul 2023 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Anulom Vilom Pranayama Steps, Types And Heath Benefits in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

योग शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। नियमित योगाभ्यास से छोटी से बड़ी कई बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी योगासनों के नियमित अभ्यास की सलाह देते हैं। वैसे तो कई तरह के योगासन हैं, जो अलग अलग तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं में असरदार होते हैं लेकिन कुछ योग ऐसे हैं जो मानसिक तौर पर तो आपको स्वस्थ रखते ही हैं, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। इन्हीं योगासनों में शामिल है अनुलोम-विलोम। अनुलोम विलोम का अभ्यास शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। अनुलोम-विलोम श्वास से जुड़ा योगासन है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है। आगे की स्लाइड्स में जानिए अनुलोम विलोम के फायदे, इस योग को करने का सही तरीका और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Anulom Vilom Pranayama Steps, Types And Heath Benefits in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

अनुलोम विलोम क्या है?

अनुलोम विलोम एक विशिष्ट प्रकार का योग है, जिसमें श्वास को नियंत्रित करके अभ्यास किया जाता है। इसे प्राणायाम भी कह सकते हैं। इस श्वास अभ्यास को रोजाना करने से तनाव कम होता है और बेहतर श्वास व रक्त परिसंचरण को बनाए रखने में मदद मिलती है। अनुलोम विलोम का अभ्यास करने के कई फायदे हैं।

Anulom Vilom Pranayama Steps, Types And Heath Benefits in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : iStock

अनुलोम विलोम के फायदे

-कई शोध से पता चला है कि अनुलोम विलोम का अभ्यास करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गठिया, माइग्रेन का दर्द, गंभीर अवसाद आदि से राहत मिलती है। अगर सही तरीके से रोजाना अनुलोम विलोम का अभ्यास किया जाए तो शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ बना रहता है।

-शारीरिक समस्याओं से बचाव के अलावा मानसिक स्थिति भी मजबूत होती है। अनुलोम विलोम करने से अवसाद, तनाव और चिंता दूर होती है।

-अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसे श्वसन समस्याओं वाली बीमारी ठीक करने में अनुलोम विलोम फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anulom Vilom Pranayama Steps, Types And Heath Benefits in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Pixabay

-अनुलोम विलोम का अभ्यास क्रोध, विस्मृति, बेचैनी और निराशा जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर करता है।

-इस योगाभ्यास से शरीर के वात, कफ और पित्त तीनों दोषों को नियंत्रित करता है।

-प्राणायाम करने से वजन घटाया जा सकता है और मेटाबॉलिज्म को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलती है।

-त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है।

विज्ञापन
Anulom Vilom Pranayama Steps, Types And Heath Benefits in Hindi
अनुलोम-विलोम प्राणायाम - फोटो : iStock

अनुलोम-विलोम योगाभ्यास कैसे करें?

स्टेप 1- इस योगाभ्यास को करने के लिए सबसे पहले एक दम सीधा होकर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं

स्टेप 2- अब बाएं हाथ से ज्ञान मुद्रा बनाकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करते हुए बाईं नासिका से सांस लें।

स्टेप 3- फिर बाई नासिका बंद करते हुए दाईं नासिका से सांस छोड़ें।

स्टेप 4- इस क्रिया को दोहराएं। ध्यान रखें कि इस योगाभ्यास को सही तरीके से करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed