फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांघों एवं घुटनों को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास 

Sun, 18 Apr 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 18 Apr 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
advantages of padahastasana in hindi
पादहस्तासन - फोटो : Social Media

पादहस्तासन अर्थात ऐसा आसन जिसमें पैरों को हाथों से छूते हों। यह हठ योग शैली का आसन है, इसे करना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। इस आसन के अभ्यास से नीचे का शरीर आकार में आता है। अवसाद और तनाव के रोगियों के लिए भी इस आसन का अभ्यास बहुत लाभकारी है। इस आसन के अभ्यास से दिमाग को अच्छी मात्रा में प्राणवायु भी मिलती है इसलिए अच्छी सेहत के लिए सभी को इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। आइए जानते हैं पादहस्तासन करने के लाभ और सही तरीका। 

विधि-
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और कमर को मोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें। दोनों पैरों को चिपकाकर रखें। अब धीरे-धीरे अपने हाथों से एड़ियों को छूने का प्रयत्न करें। अपने सिर को घुटनों से छूने का प्रयास करें। इस दौरान अपने पांवों को मोड़ने की गलती न करें। आपको यह करते समय जांघों में खिंचाव महसूस हो सकता है। इस दौरान लंबी-गहरी सांस लेते रहें। 15-20 सेकंड तक इसी मुद्रा में बने रहने का प्रयास करें। 

पादहस्तासन करने के लाभ -

-इस आसन को करने से जांघों एवं घुटनों को मजबूती मिलती है। 

-नींद न आने की शिकायत दूर होती है। 

-सिरदर्द की समस्या में राहत मिलती है। 

-किडनी और लिवर को सक्रिय रखती है। 

-तनाव एवं अवसाद की समस्या में भी यह आसन लाभकारी है। 

-पाचनतंत्र मजबूत होता है और पेट की बीमारियां दूर होती है। 

सावधानियां-

-गर्भवती महिलाएं बिना किसी प्रशिक्षक के इस आसन का अभ्यास न करें। 

- आसन खाली पेट करें और शौच करने के बाद करें। 

- घुटनों में दर्द हो तो आसन का अभ्यास न करें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed