क्या सारा दिन थके थके महसूस करते हैं। क्या कभी भी शरीर का कोई भी हिस्सा दर्द करने लगता है। इसका मतलब है कि आपके अंदर कैल्शियम की कमी है। अक्सर आपको नहीं पता चल पाता है कि कैल्शियम की कमी के क्या लक्षण होते हैं। आइए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी के लक्षण कौन कौन से हैं।
हड्डियों का कमजोर होना
2 of 9
हड्डियों का कमजोर होना
- फोटो : getty
कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उम्र बढ़ने के साथ फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है। उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टयोपिरासिस की समस्या भी हो जाती है।
मांसपेशियों में दर्द के साथ अकड़न
3 of 9
मांसपेशियों में दर्द
- फोटो : getty
कैल्शियम की कमी की वजह से जांघो में दर्द होता है साथ ही साथ मांसपेशियों में अकड़न भी शुरू हो जाती है।
नाखून टूटने लगते हैं
4 of 9
नाखूनों का टूटना
- फोटो : getty
नाखूनों का कमजोर होकर टूटना भी कैल्शियम की कमी का मुख्य कारण होता है। नाखूनों में थोड़ा सा भी झटका लगते ही वे टूट जाते हैं। नाखूनों की परत के उपर सफेद चकते भी दिखने लगते हैं।
दांतों पर असर
5 of 9
दांतों में दर्द
- फोटो : getty
हड्डियों और दांतों में कैल्शियम का असर अधिक होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से दांत कमजोर होकर टूटने तक लगते हैं। इतना ही नहीं दांतों में दर्द और झनझानाहट भी होती है। कैल्शियम की कमी की वजह से बच्चों के दांत तक भी देरी से निकलते हैं।