फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पीठ की चर्बी घटाने के लिए ये चार योगासन करें रोजाना, जल्द दिखने लगेगा असर

Wed, 02 Aug 2023 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips 4 Yoga Asanas To Reduce Back Fat And Shape Your Body
पीठ की चर्बी कम करने के लिए योगासन - फोटो : Istock

अधिकतर लोग पेट की चर्बी, बाजुओं के अधिक फैट आदि को कम करने के लिए एक्सरसाइज, योग आदि का सहारा लेते हैं, लेकिन शरीर का एक और हिस्सा है, जहां फैट को कम करना तुलना में मुश्किल होता है। यहां बात हो रही है पीठ की चर्बी की। आप हाथ पैर, डबल चिन या बेली फैट को आसानी से घटा सकते हैं, लेकिन पीठ की चर्बी में आपको अधिक समय लगता है, जिससे पीठ की चर्बी को कम करना आपके लिए अधिक कठिन हो जाता है। अगर आपकी पीठ पर भी फैट है और आप उसे घटाना कहते हैं तो योग की मदद से आप पीठ पर जमी वसा को निकाल सकते हैं। कुछ आसान योगासन से शरीर को आप शेप में ला सकते हैं। इन योगासन के लिए मात्र पांच मिनट का समय आपको नियमित देना होगा। अगली स्लाइड्स में देखिए पीठ की चर्बी कम करने के लिए आसान योगासन।

Yoga Tips 4 Yoga Asanas To Reduce Back Fat And Shape Your Body
धनुरासन - फोटो : istock

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए टखनों को हथेलियों से पकड़ें। फिर दोनों पैरों और बांहों को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। ऊपर देखते हुए कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें। बाद में पुरानी पोजीशन में आ जाएं। 

Yoga Tips 4 Yoga Asanas To Reduce Back Fat And Shape Your Body
पादहस्तासन - फोटो : istock

पादहस्तासन

पादहस्तासन करने के लिए आप अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को शरीर के साथ रखें। सांस अंदर लें और हाथों को सिर के ऊपर ले जाए और ऊपर की ओर खींचें। अब सांस छोड़ें, अपनी रीढ़ को सीधा रखते हुए, अपने घुटनों और हाथों को सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें। अपने हाथों को फर्श पर रखें या अपनी एड़ियों को पकड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips 4 Yoga Asanas To Reduce Back Fat And Shape Your Body
मर्कट आसन - फोटो : istock

मर्कट आसन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को कमर से नीचे रखें। दोनों पैरों को जोड़कर घुटनों से मोड़ लें। अब कमर से नीचे के हिस्से को ट्विस्ट करते हुए पैरों को एक बार दाईं तरफ बगल में जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में सर को उसकी उलटी दिशा में रखते हैं। इस आसन को 10 से 20 सेकेंड से शुरू करते हुए टाइमिंग बढ़ानी है। 
 

विज्ञापन
Yoga Tips 4 Yoga Asanas To Reduce Back Fat And Shape Your Body
राजकपोतासन - फोटो : istock

राजकपोतासन

जमीन पर बैठें। घुटने, हिप्स और दोनों हाथ कंधे की सीध से थोड़ा आगे रहें। फिर अपना वजन दाईं और डालना है और बाएं पैर को उठाकर पीछे की तरफ ले जाएं, साथ ही बाएं पैर को पीछे से सीधा कर लें। अब बाएं घुटने को मोड़ते हुए दोनों पैरों पर अपना वजन बैलेंस करें। इसके बाद आप बाएं घुटने और दाएं पंजे पर आ जाएं। फिर गहरी सांस लें और सीधे हाथ को ऊपर ले जाएं, कोहनी मोड़ें और सांस छोड़ते हुए बाएं पैर को पकड़ लें। फिर बाएं हाथ से पैर को इसी तरह पकड़ें और सीने को उठाने की कोशिश करें और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ें। इसी आसन में नॉर्मल तरीके से सांस लेते हुए 15-20 सेकंड रूकें और फिर सांस छोड़ते हुए नॉर्मल हो जाएं।

---------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed