फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींद न आने की समस्या से हैं परेशान तो इन योगासन का अभ्यास दिलाएगा आराम

Sat, 25 Apr 2020 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 25 Apr 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
4 yoga asanas for better sleep
- फोटो : pixa

लॉकडाउन के बीच सभी दिनभर घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। नींद न आने का कारण दिनचर्या का नियमित न होना भी है क्योंकि ज्यादातर लोग इस समय खानपान के नियम का पालन नहीं कर रहें हैं जिसकी वजह से उनको अनिद्रा की परेशानी हो जा रही है। अनिद्रा की बीमारी को दूर भगाने के लिए रोजाना योग फायदेमंद होगा। नियमित रूप से सुबह इन चार योगासन का अभ्यास फायदेमंद होता है।


 
4 yoga asanas for better sleep
विपरीत करणी आसन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर आराम से लेट जाएं। अब अपने हाथों को सीधा जमीन पर रखकर पैरों को ऊपर की ओर उठाना शुरू करें। पैरों को इतनी उंचाई पर उठाए कि 90 डिग्री का कोण बन जाए। पैरों के साथ ही नितंबों को भी ऊपर की तरफ उठाकर उसके नीचे तकिया रख लें। अब इस अवस्था में करीब पांच मिनट तक रह सकते हैं। 


 
4 yoga asanas for better sleep
- फोटो : social media
बालासन

बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। दिमाग से तनाव दूर होने लगता है। जिसकी वजह से आप अच्छी नींद ले पाते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 yoga asanas for better sleep
- फोटो : social media
सुखासन

कुंडलिनी योग अच्छी नींद के लिए बेहद आवश्यक है। रोजाना सोने से पहले तकरीबन एक घंटे तक इस आसन को करने से अनिद्रा से राहत मिलती है। कुंडलिनी योग को करने से एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है और मन शांत स्थिति में रहता है। 


 
विज्ञापन
4 yoga asanas for better sleep
शशांकासन

इस आसन को करने के लिए व्रजासन में बैठ जाएं और अपनी मुठ्ठी के अंदर अंगूठे को दबाकर रख लें। अब अपनी मुठ्ठी को पेट पर रखकर गहरी लंबी सांस छोड़े। अब अपने पेट के सहारे नीचे झुके जिससे आपका माथा जमीन पर छू जाएं। शशांकासन मस्तिष्क को मजबूत रखता है। इसके अतिरिक्त नींद अच्छी आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed