फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी के मौसम में सुस्ती दूर कर देंगे ये 3 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Sat, 16 Nov 2019 09:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
3 yoga poses to do in the morning keep you active throughout the day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दिया है। सुबह-सुबह गुलाबी ठंड की वजह से गर्म बिस्तर को छोड़कर न तो कहीं जाने का मन करता है और ना ही कोई काम करने का मन करता है। लेकिन काम तो करना ही है। इसके लिए शरीर को ऐसा तैयार करना होता है कि दिनभर ऊर्जावान महसूस करें और काम करने में मन भी लगे। ऐसे में योग से बेहतरीन माध्यम और कुछ नहीं हो सकता है। योग न सिर्फ हमारे शरीर को फिट रखता है बल्कि दिमाग भी हमेशा सक्रिय रहता है। शोध के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति मात्र 10 मिनट शांति से योग कर ले तो वह पूरे दिन बेहतर ढंग से काम कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अभ्यास से आप खुद को एक्टिव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...

3 yoga poses to do in the morning keep you active throughout the day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुप्त मत्स्येन्द्रासन
 

सुप्त मत्स्येन्द्रासन एक बहुत ही आसान योग क्रिया है। इस आसन को आप बीएड पर लेटकर भी कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी और मांसपेशिया मजबूत होती हैं। सुप्त मत्स्येन्द्रासन करने के लिए आप सबसे पहले समतल जमीन पर लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को 180 डिग्री के कोण पर या कंधों की सीख में रखें। इसके बाद अपने दायें पैर को घुटनों से मोड़ें और ऊपर उठाएं और बांये घुटने पर टिकाएं। अब सांस छोड़ते हुए दायें कुल्हे को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दायें घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए। आपके सिर का डायरेक्शन बायीं ओर रहेगा। अब इसी क्रिया को आप अपने बाएं पैर के साथ दोहराए। इस क्रिया को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

3 yoga poses to do in the morning keep you active throughout the day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वक्रासन

वक्रासन को बैठकर किया जाता है। इसमें आपका मेरूदंड सीध में होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं और मेरूदंड को सीध में रखें। अपने दोनों हाथों को आंखों की सीध में सामने हाथ पंजों को जोड़ें सांस अंदर लेते हुए दायीं तरह जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आएं। अब यही क्रिया बायीं ओर करनी है। इसे आप 3 से 5 बार करें। इसे करने में जल्दबाजी न दिखाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga poses to do in the morning keep you active throughout the day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पवनमुक्तासन
 

यह आसन बहुत ही लाभदायक योग क्रिया है और इसे करना भी बेहद आसान है। पवनमुक्तासन का अभ्यास करने के लिए जमीन पर लेट जाएं और ध्यान रखें कि पैर दोनों एक सीध में हो और हाथ बगल में रखें हो। एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं और जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed