फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनभर भूख नहीं लगती तो रोज करें ये तीन योगासन, बढ़ जाएगी भूख

Thu, 19 Dec 2019 08:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
3 yoga asanas for strong digestion system

योग करने से शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन हो या फिर कोई बीमारी। नियमित योग का अभ्यास हर तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है। मोटापे के लिए तो योग के बहुत से आसन बताए जाते हैं। लेकिन अगर किसी को भूख न लगने की शिकायत हो तो उसे क्या करना चाहिए। अगर किसी को कम भूख लगती है या फिर थोड़ा सा खाना खाने के बाद सीने में जलन रहती है तो उसे योग के इन आसन को करना चाहिए। 


 
3 yoga asanas for strong digestion system
- फोटो : social media
पवनमुक्तासन

पेट की हर समस्या से निजात दिलाने में पवनमुक्तासन मदद करता है। कब्ज, अपच और गैस की परेशानी होने पर पवनमुक्तासन फायदा पहुंचाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। धीरे-धीरे सांस लें और पहले एक पैर को उठाकर  घुटनों से मोड़ते हुए उसे छाती से सटाएं और घुटनों को चेहरे की ठोढी़ से सटाएं। यहीं प्रक्रिया अगले पैर के साथ भी करें। इस प्रक्रिया को करीब दस बार दोहराएं। यह आसन कब्ज वाले बवासीर के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।


 
3 yoga asanas for strong digestion system
वज्रासन

वज्रासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और तलवों को पीछे फैलाकर एक पैर को अंगूठे को दूसरे अंगूठे पर रख दें। इस आसन को करते समय एड़ियों को अलग-अलग रखें और कूल्हों को तलवों के बीच में रखें। साथ ही हथेलियों को घुटनों के ऊपर रखें। ये आसन जितना संभव हो सके उतनी देर करें। भोजन करने के बाद कम से कम पांच मिनट तक इस आसन को करना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga asanas for strong digestion system
- फोटो : social media
शशंकासन

पाचनतंत्र को काम करने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए शशंकासन करना फायदेमंद है। इसे करने के लिए दाहिने पैर को मोड़कर पीछे की ओर यानी दाहिने कूल्हे के नीचे रखें। इसी तरह बाएं पैर को मोड़कर पीछे की ओर यानी बाएं कूल्हे के नीचे रखें और बैठ जाएं।अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। अब धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। सिर को नीचे फर्श पर टिकाएं। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले की स्थिति में वापस आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed