योग न केवल आपको फिट रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखता है। आज के समय पूरे विश्व में योग का महत्व जाना जा रहा है। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए योग ही एकमात्र ऐसा तरीका है जो तंदुरस्त रख सकता है। आजकल थायरॉइड एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। थायरॉइड गर्दन में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब थायरॉइड ग्रंथि ज्यादा थायरॉक्सिन हार्मोन को पैदा करने लगती है तो इंसान कई परेशानियों का शिकार हो जाता है। अनियंत्रित मेटाबॉलिज्म का असर शरीर के वजन पर भी पड़ता है। थायरॉइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको 3 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो आपके तनाव को कम कर आपको फुर्तीला बनााएंगे।
थायरॉइड की समस्या में रामबाण हैं ये 3 योगासन, जानिए अभ्यास करने का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन