Yoga For Women: आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अलग से समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच लंबी एक्सरसाइज या जिम के लिए समय निकालना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में दिन के सिर्फ 10 मिनट अपने लिए निकालकर आसान योगासन और सांस से जुड़े अभ्यास किए जा सकते हैं।
योग टिप्स: महिलाओं के लिए 10 मिनट का योग रूटीन, घर पर आसानी से करें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:00 AM IST
सार
10 Minute Yoga Routine For Women: योग शरीर को सक्रिय रखने के साथ रिलैक्स महसूस करने में भी मदद कर सकता है। सुबह उठने के बाद या दिन में सुविधानुसार कुछ मिनट योग करने से शरीर को हल्का स्ट्रेच और मूवमेंट मिलता है। खास बात यह है कि शुरुआती स्तर के कई आसान अभ्यास घर पर बिना किसी खास उपकरण के किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन