फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी अखबार में लपेटकर तो नहीं रखते हैं खाने की चीजें, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Mon, 23 Nov 2020 09:06 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Nov 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Wrapping Food Items In Newspaper Can Causes Disease
अखबार में खाना - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप खाने को अखबार में लपेटते हैं तो सावधान हो जाएं। इससे आप बीमार हो सकते हैं। यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। दरअसल, अक्सर फुटपाथ पर बिकने वाले खाने को अखबार में लपेटकर दिया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन हम इस पर गौर नहीं करते हैं और न्यूज पेपर में लपेटकर दिए गए समोसे, पकौड़ी और खाने की दूसरी चीजों का आसानी से खा जाते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए क्यों अखबार में लपेटकर नहीं खाना चाहिए खाना।

Wrapping Food Items In Newspaper Can Causes Disease
अखबार में खाना - फोटो : सोशल मीडिया

कभी भी खाने को अखबार में लपेटकर नहीं खाना चाहिए। खासकर गर्म खाने को हमेशा अखबार पर रखने और लपेटने से बचना चाहिए। ये आपको बीमारी दे सकता है। अखबार में प्रिटिंग स्याही का इस्तेमाल होता है। इससे खाने पर स्याही लग जाती है जो कि शरीर के भीतर जाकर आपको बीमार कर सकती है। अखबार में खाने लपेटने से यह विषैला हो सकता है और इससे पेट खराब हो सकता है। पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

Wrapping Food Items In Newspaper Can Causes Disease
अखबार में खाना - फोटो : सोशल मीडिया

अखबार में खाना लपेटकर भूलकर भी कभी ऑफिस न लेकर आएं। न ही अखबार में खाना खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर का विकास भी रुक सकता है। न ही कभी बच्चों को अखबार में गर्म खाने यहां तक रोटी भी न दें, इससे उनका शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। अखबार की इंक अगर आपके अंदर चले गई तो इससे मुंह के कैंसर से लेकर पेट के कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrapping Food Items In Newspaper Can Causes Disease
अखबार में खाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2016 में देश के खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने भी खाने की चीजों को अखबार में लपेटकर खाने की आदत को खतरनाक बताकर आगाह किया था। एफएसएसएआई ने इसे जहरीला बताते हुए कहा था कि अखबारों में रखे खाने के जरिए लोगों के शरीर में कैंसर जैसे रोग के कारक तत्व पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Wrapping Food Items In Newspaper Can Causes Disease
अखबार में खाना - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकार के मुताबिक प्रकाशन स्याही में हानिकारक रंग, पिगमेंट और परिरक्षक हो सकते हैं जो पेट संबंधी संक्रमण दे सकते हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकार के मुताबिक बुजुर्गों, किशोरों, बच्चों और किसी रोग से पीड़ित लोगों के लिए अखबारों में खाना देना उनके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed