फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Boy And Girl Names: अपने लाडले और लाडली के लिए चुनें 'क' अक्षर के नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 19 Mar 2025 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

K Letter Names: "क" अक्षर से शुरू होने वाले खूबसूरत नामों और उनके अर्थों की एक खास लिस्ट तैयार की है, ताकि नाम के साथ उसका गहरा मतलब भी समझ में आए। आइए जानते हैं।  

विज्ञापन
Choose names starting with the letter 'K' for your baby boy and girl see the complete list here disprj
चुनें अपने नन्हे से चमत्कार के लिए अनोखा नाम - फोटो : Adobe

घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। आज के ट्रेंड को देखते हुए पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखना पसंद करते हैं।



"क" अक्षर से शुरू होने वाले खूबसूरत नामों और उनके अर्थों की एक खास लिस्ट तैयार की है, ताकि नाम के साथ उसका गहरा मतलब भी समझ में आए। आइए जानते हैं।  

Choose names starting with the letter 'K' for your baby boy and girl see the complete list here disprj
चुनें अपने नन्हे से चमत्कार के लिए अनोखा नाम - फोटो : Freepik

 लड़कों के नाम और अर्थ
करण

आप अपने बेटे का नाम करण रख सकते हैं। करण नाम का अर्थ है महान कार्य करने वाला या फिर अर्जुन का बड़ा भाई है। यह नाम का काफी यूनिक है और काफी ज्यादा ट्रेंडिंग भी है।

कबीर
कबीर नाम भी काफी ज्यादा यूनिक है। इसका अर्थ होता है प्रसिद्ध संत, सत्य और शांति के प्रतीक। अभिभावक अपने बच्चे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

Choose names starting with the letter 'K' for your baby boy and girl see the complete list here disprj
चुनें अपने नन्हे से चमत्कार के लिए अनोखा नाम - फोटो : Adobe stock
कृष्णा
कृष्णा भगवान विष्णु के अवतार को कहा जाता है। यह नाम आपके बेटे को शांत स्वभाव और सुंदर व्यक्तित्व वाला बना सकता है। इस नाम को सुनकर हर कोई आपको बेटे के नामकरण की प्रशंसा करेगा।

कर्ण
यह नाम महाभारत के प्रसिद्ध योद्धा कर्ण से जुड़ा है, जो अपने दानवीरता और कर्मनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। कर्ण भगवान सूर्य के पुत्र थे और उन्हें अपनी सुनने और समझने की क्षमता के लिए जाना जाता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Choose names starting with the letter 'K' for your baby boy and girl see the complete list here disprj
चुनें अपने नन्हे से चमत्कार के लिए अनोखा नाम - फोटो : Adobe

लड़कियों के नाम और अर्थ
करिश्मा

यह नाम उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जिनकी व्यक्तित्व में खास आकर्षण हो और जो अपने अद्भुत गुणों से दूसरों को प्रभावित करते हों। करिश्मा नाम का संबंध दिव्यता, आश्चर्य और आकर्षण से होता है।

कंचन
इस नाम का अर्थ शुद्धता, मूल्यवान और सुंदरता से जुड़ा हुआ है। जैसे सोना अपनी चमक और मूल्य के लिए जाना जाता है, वैसे ही कंचन नाम वाली व्यक्ति में भी आत्मविश्वास, शुद्ध हृदय और आभा का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
Choose names starting with the letter 'K' for your baby boy and girl see the complete list here disprj
चुनें अपने नन्हे से चमत्कार के लिए अनोखा नाम - फोटो : Freepik

कीर्ति
इस नाम का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो अपने अच्छे कर्मों और प्रतिभा के कारण समाज में सम्मान और ख्याति प्राप्त करे। कीर्ति नाम सफलता, यश और शुभता का प्रतीक है।

कुसुम
यह नाम कोमलता, सुंदरता और सुगंध का प्रतीक है। जैसे एक फूल अपनी महक और सुंदरता से सभी को आकर्षित करता है, वैसे ही कुसुम नाम वाली व्यक्ति कोमल स्वभाव और सौम्यता से लोगों का दिल जीतती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed