World Environment Day 2023: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। दुनियाभर के तमाम देश पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संदेश भेज सकते हैं।
World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के खास संदेश भेजकर अपनों को करें जागरूक
पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं
इसमें ही है हम सबकी समझदारी
मानव जीवन है खतरे में
पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी।
विश्व पर्यावरण दिवस
चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन
कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ
तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023
ग्लोबल वार्मिंग से
खतरे हैं भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से
कर सकते हैं इन्हें दूर।
विश्व पर्यावरण दिवस
चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं। विश्व पर्यावरण दिवस