लोग धोखा देते भी हैं और खाने वालों की भी कमी नहीं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि कोई धोखा देता है तो उसके भीतर क्या चल रहा होता है। धोखा देनेे और खाने की साइकोलॉजी बड़ी ही मजेदार है।
जानिए कोई क्यों अपनों के साथ धोखा कर डालता है।
जलन और ईर्ष्या
अक्सर आपकी कामयाबी ही आपकी लिए मुसीबत बन जाती है। ज्यादा पैसा, घर, सुंदर पत्नी, अच्छी नौकरी कई बार आपके परिजन और दोस्तों को रास नहीं आती। बेशक वह हर पल आपके साथ ही रहते हैं लेकिन साथ रह कर भी वह आपका बुरा सोचते हैं।
बाहरी आकर्षण
कई बार किसी अन्य व्यक्ति के साथ आकर्षण भी धोखे की बड़ी वजह बन जाता है। लोग अपने जीवन में कुछ नयापन लाने के लिए नए लोगों से दोस्ती करते हैं, लेकिन कई बार यही दोस्ती आपके अपनों को चोट पहुंचा देती हैं।
वैवाहिक जीवन में असंतोष
सेक्स भी धोखे की एक बड़ी वजह है। अक्सर जब आप अपने साथी को समय नहीं देते तो वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए नया पार्टनर तलाश करता है।
बदले की भावना
कई बार आप किसी को अनजाने में ही आहत कर देते हैं। या फिर मज़ाक के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे वह आपसे बदला लेने के लिए याद रखता है। ऐसे में आपका पल भर का मज़ाक आपके लिए भारी पड़ जाता है।