फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Diwas 2023: विश्व हिंदी दिवस कब और क्यों मनाने की शुरुआत हुई? जानें इतिहास और महत्व

Mon, 09 Jan 2023 05:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Jan 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Why is Vishwa Hindi Diwas Celebrated on January 10 Know Difference Between World Hindi Day and Hindi Diwas
विश्व हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

World Hindi Diwas 2023: भारत कई राज भाषाओं और लिपियों से समृद्ध देश है। यहां कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। देश के आधे से ज्यादा भाग को हिंदी भाषा ही जोड़ती है। भले ही अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ गया हो लेकिन हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है। हालांकि भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है लेकिन राजभाषा के तौर पर हिंदी की खास पहचान है। भारत के साथ ही विदेशों में बसे भारतीयों को भी हिंदी भाषा ही एकजुट करती है। हिंदी हिंदुस्तान की पहचान भी है और गौरव भी। हिंदी को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दो अलग अलग तारीखों पर हिंदी दिवस मनाने की क्या वजह है? विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है? अगली स्लाइड्स में जानिए 10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस के इतिहास, अंतर और महत्व के बारे में।

Why is Vishwa Hindi Diwas Celebrated on January 10 Know Difference Between World Hindi Day and Hindi Diwas
विश्व हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

10 जनवरी के हिंदी दिवस का 14 अगस्त से अंतर

अक्सर लोग असमंजस में होते हैं कि हिंदी दिवस की सही तारीख क्या है। दरअसल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रसार करना ही है लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर भौगोलिक स्तर पर इसे मनाने का है। वहीं दोनों की स्थापना दिवस को लेकर भी कुछ अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने की खुशी में मनाते हैं, वहीं विश्व हिंदी दिवस दुनिया में हिंदी को वही दर्जा दिलाने के प्रयास में मनाया जाता है।

Why is Vishwa Hindi Diwas Celebrated on January 10 Know Difference Between World Hindi Day and Hindi Diwas
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का था, जिसमें ३० देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी का प्रसार-प्रचार करना था। तब से विश्व हिंदी दिवस इसी तारीख यानी 10 जनवरी को मनाया जाने लगा।बाद में यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why is Vishwa Hindi Diwas Celebrated on January 10 Know Difference Between World Hindi Day and Hindi Diwas
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

14 सितंबर के हिंदी दिवस का इतिहास

भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत आजादी के तुरंत बाद हुई। 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा स्वीकार किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने संसद में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया। आधिकारिक तौर पर पहला राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed