Shantanu Narayen Net Worth: Adobe के सीईओ शांतनु नारायण कितने अमीर हैं? जानिए कुल संपत्ति और आय
Shantanu Narayen Lifestyle: शांतनु नारायण एक भारतीय-मूल के टेक बिजनेस लीडर हैं और 2007 से एडोब के सीईओ रहे हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका में पढ़ाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति सैकड़ों मिलियन डॉलर है।
विस्तार
Adobe CEO Shantanu Narayen Kaun Hain? शांतनु नारायण दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक लीडर्स में गिने जाते हैं। भारतीय मूल के इस बिजनेस एग्जीक्यूटिव ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हालांकि अब शांतनु नारायण ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। शांतनु नारायण ने घोषणा की है कि नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बाद वह अपने पद से हट जाएंगे। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन के रूप में जुड़े रहेंगे।
हैदराबाद से दुनिया की बड़ी टेक कंपनी के सीईओ बनने तक का सफर शांतनु नारायण की प्रेरणादायक कहानी है। उनकी लीडरशिप ने एडोब को एक साधारण सॉफ्टवेयर कंपनी से डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के ग्लोबल लीडर में बदल दिया। आइए जानते हैं शांतनु नारायण का अब तक सफर, उनकी आय और कुल संपत्ति के बारे में, साथ ही उनके परिवार से जुड़े कुछ तथ्य।
शांतनु नारायण का जीवन परिचय
शांतनु नारायण का जन्म 27 मई 1963 को हैदराबाद में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ था। उनकी मां शिक्षिका थीं और पिता एक प्लास्टिक कंपनी चलाते थे। 1980 के दशक के मध्य में बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शांतनु की मुलाकात रेनी से हुई, दोनों ने शादी की जिससे उनके दो बेटे हैं।
कितना पढ़े लिखे हैं शांतनु नारायण?
उन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अमेरिका की बाउलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। शांतनु ने यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया से एमबीए किया है। पढ़ाई पूरी करनेके बाद उन्होंने सिलिकॉन वैली में अपने करियर की शुरुआत की और टेक इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बनाई।
शांतनु नारायण का करियर
1989 से 1995 के बीच शांतनु ने एपल के साथ काम किया। बाद में उन्होंने सिलिकॉन ग्राफिक्स ज्वाइन किया और पिक्ट्रा के सहसंस्थापक बने। शांतनु नारायण 1998 में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर एडोब से जुड़े और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। यहां 2001 से 2005 तक दुनिया भर के उत्पादों के कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। उन्हें 2005 में अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में पदोन्नत किया गया। जब ब्रूस जि ने 2007 में एडोबी के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया, तो शांतनु नारायण ने उनकी जगह ली।
CEO बनने के बाद उन्होंने कंपनी को क्रिएटिव क्लाउड और डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की ओर मोड़ा, जिससे कंपनी का रेवेन्यू कई गुना बढ़ गया।
शांतनु नारायण की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शांतनु नारायण की कुल संपत्ति सैकड़ों मिलियन डॉलर में आंकी जाती है। अनुमानित नेट वर्थ लगभग 250 मिलियन डॉलर में 500 मिलियन डॉलर बताई जाती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह 3800 करोड़ से 4600 करोड़ रुपये के आसपास भी बताई जाती है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा एडोब के शेयर और स्टॉक अवॉर्ड्स से आता है।
सालाना सैलरी और पैकेज
एडोब के सीईओ के रूप में शांतनु नारायण दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले टेक एग्जीक्यूटिव्स में शामिल हैं। लगभग 440 करोड़ से ज्यादा उनका कुल वार्षिक कम्पेनसेशन और बेस सैलरी करीब 1.5 मिलियन डाॅलर बताई जाती है। उनकी कमाई का बाकी हिस्सा बोनस और स्टॉक अवॉर्ड्स से आता है।