Vijay Diwas 2024: हर साल 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह से बांग्लादेश को अपना खुद का बजूद मिला था। कई दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों और बांग्लादेशी मुक्ति वाहिनी ने अपनी जी जान लगा दी थी, इसी वजह से इसकी जीत भारत के पक्ष में रही। ऐसे में 16 दिसंबर के दिन को उन वीर सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान कुर्बान कर दी।
Vijay Diwas 2024: हर भारतीय के लिए बेहद खास है 16 दिसंबर का दिन, जानें इसका इतिहास और महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:56 AM IST
सार
हर साल 16 दिसंबर के दिन भारत बड़ी ही शान से विजय दिवस मनाता है। इस दिन का भारत के इतिहास में काफी खास महत्व है। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन