जब भी बात राजस्थान की सियासत की होती है, तो इस शख्स की बात जरूर होती है। अगर यूं कहा जाए कि राजस्थान की राजनीति इनके बिना कुछ अधूरी सी नजर आती है, तो शायद इसमें कोई दो राय नहीं होगी। जी हां, अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। बिल्कुल हम बात कर रहे हैं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की। आज यानी 08 मार्च को वे अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए हम आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में वो बाते बतातें हैं, जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे।
2 of 7
वसुंधरा राजे
- फोटो : twitter.com/VasundharaBJP
वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को ग्वालियर के राज घराने में महाराज जिवाजीराव के यहां हुआ। वे शुरू से ही रानियों वाली जिंदगी जीती आईं हैं, क्योंकि उनका संबंध राज घराने से रहा है। यहां आपको जानकारी दे दें कि जिवाजीराव ग्वालियर के 9वें महाराजा थे।
3 of 7
vasundhara raje
- फोटो : Twitter/@vasundharaBJP
वसुंधरा राजे की मां विजयाराजे सिंधिंया को राजमाता कहकर बुलाया जाता था, और वे लंबे समय तक भाजपा में सांसद रहीं। वहीं, वसुंधरा राजे ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से बीए ऑनर्स किया, और फिर कम उम्र में ही राजनीति में आ गई थी। वहीं, इसके बाद साल 1972 में उनकी शादी राजस्थान के ढोलपुर के सातवें महाराजा हेमंत सिंह से हुई, लेकिन एस साल बाद ही ये शादी टूट गई।
4 of 7
vasundhara raje
- फोटो : Twitter/@vasundharaBJP
इसके बाद वसुंधरा राजे का सफर अकेले ही गुजरा। उन्होंने अपने पति से कानूनी लड़ाई लड़ी और फिर अपने बेटे दुष्यंत को पिता हेमंत की शाही संपत्ति में हिस्सा मिल सका। जब वसुंधरा राजे भाजपा में शामिल हुईं, तो उन्होंने अपनी शुरूआत भाजपा में युवा मोर्च से की थी, यहां उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।
5 of 7
vasundhara raje
- फोटो : facebook/vasundhara raje
इसके बाद वसुंधरा राजे लगातार आगे बढ़ती गईं, और पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहीं। इसके बाद साल 2003 में पहली बार वसुंधरा राजे ने राजस्थान में भाजपा की न सिर्फ सरकार बनवाई, बल्कि खुद वहां की मुख्यमंत्री भी बनीं। इसके बाद 2013 में वे दोबारा मुख्यमंत्री बनीं।