फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश की इन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, जानें इनके बारे में सबकुछ

Fri, 19 Feb 2021 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
You can go to these special places in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

अगर ये पूछा जाए कि कौन-कौन घूमने का शौकीन है, तो लगभग सभी लोगों का जवाब हां में होगा। लोग देश ही नहीं विदेश भी घूमने जाते हैं, ताकि नई-नई जगहों को देख सके। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने देश में ही मौजूद कई ऐसी जगहों पर नहीं घूमे होते हैं जो काफी मशहूर होती हैं। ऐसी ही कुछ जगह है उत्तर प्रदेश में। आप भले ही घूमने के लिए हिल स्टेशन समेत कई अन्य जगहों पर गए होंगे, लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में नहीं घूमे हैं, तो फिर आप कई ऐसी जगहों को मिस कर चुके हैं। जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। तो चलिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, ताकि आप यहां घूमने जा सके।

You can go to these special places in Uttar Pradesh
varanasi - फोटो : istock

वाराणसी के घाट

  • वाराणसी का नाम सुनते ही तन मन श्रद्धा से भर जाता है। यहां पहुंचकर आप गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं और यहां के मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई घाट भी हैं, जिनमें अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट और प्रयाग घाट शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां हर शाम को होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वाराणसी की काफी मान्यता है, और लोग यहां त्योहार व अन्य मौकों पर पहुंचते हैं।
You can go to these special places in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

संगम जा सकते हैं आप

  • उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिला (जिसका नाम अब प्रयागराज हो गया है) में भी हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां सबसे खास चीज जो है, वो है दो नदियों का संगम। दरअसल, यहां गंगा और यमुना नदी का सगम होता है। ये जगह हिंदुओं के लिए बेहद धार्मिक स्थल है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं, और इसका सबसे सही समय जनवरी से लेकर मार्च तक का होता है। साल 2019 में यहां महाकुंभ भी आयोजित किया गया था, जिसमें काफी संख्या में देश-विदेश से सैलानी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these special places in Uttar Pradesh
taj mahal - फोटो : istock

ताज महल घूमने जा सकते हैं आप

  • ताज महल का नाम तो लगभग सभी ने सुना है, लेकिन जब बात यहां घूमने की आती है तो यहां बेहद ही कम लोग जा पाते हैं। लेकिन ताज महल पूरे विश्व में मशहूर है और ये दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल है। शुक्रवार को ताज महल नमाज के लिए बंद रहता है, और बाकी दिन आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इसका दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा चांदनी रात में भी आप ताज महल को निहार सकते हैं। इसका समय रात 8:30 बजे से रात 12:30 बजे तक का होता है। यहां आप म्यूजियम, कब्रे और यहां मौजूद कई अन्य चीजों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
You can go to these special places in Uttar Pradesh
buland darwaza - फोटो : istock

बुलंद दरवाजा भी है काफी खूबसूरत

  • भारत पर राज करने वाले तमाम राजा-महाराजाओं ने अपने-अपने शासनकाल के दौरान भारत में कई ऐसी चीजें बनवाई, जिन्हें आज लोग देखने जाते हैं। इन्हीं में से एक है बुलंद दरवाजा। आगरा जिले में स्थित फतेहपुर सीकरी को पहले फतेहाबाद के नाम से जाना जाता था। इस शहर का निर्माण सूफी संत सलीम चिश्ती के सम्मान में अकबर ने करवाया था। फतेहपुर सीकरी में मौजूद इस बुलंद दरवाजे को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसकी खासियत है कि ये भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है, जिसकी ऊंचाई 54 मीटर है। आप भी यहां जाकर इसकी भव्यता को देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed