फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tourism Day 2023: 27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस? जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम

Thu, 28 Sep 2023 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Date History Significance And Theme Of 27 September in Hindi
World Tourism Day - फोटो : Pexel

World Tourism Day 2023: किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान होता है। पर्यटन स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक परिवहन साधनों से लेकर होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थलों के टिकट पर व्यय करते हैं। जिससे राजस्व की बढ़ोतरी होती है। घूमने का शौक रखने वाले नए नए पर्यटन स्थलों की खोज में रहते हैं। कई कारणों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।



विश्व पर्यटन दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, ताकि देशों को पर्यटन के लिहाज से एक दूसरे से जोड़ा जा सके। यात्रियों को अपने देश के अलावा विदेशी पर्यटक स्थलों के बारे में भी पता चले और वह दूसरे देश के पर्यटन के जरिए विदेशी संस्कृति को करीब से जान पाए। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व पर्यटन दिवस कब मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई। आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस की तारीख, इतिहास और महत्व।
 

World Tourism Day 2023 Date History Significance And Theme Of 27 September in Hindi
September Calender - फोटो : pexel

कब मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाते हैं। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है।

World Tourism Day 2023 Date History Significance And Theme Of 27 September in Hindi
World Tourism Day - फोटो : Pexel

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी। इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Date History Significance And Theme Of 27 September in Hindi
World Tourism Day - फोटो : pixabay

क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने, लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी देना है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Date History Significance And Theme Of 27 September in Hindi
World Tourism Day - फोटो : Istock

पर्यटन दिवस की थीम और कौन सा देश कर रहा होस्ट

हर साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी दुनिया का कोई एक देश करता है। साल 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का मेजबान देश इंडोनेशिया था। इस बार सऊदी अरब विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी कर रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले सात की थीम Rethinking Tourism है। कोरोना महामारी से पर्यटन को काफी नुकसान हुआ था, इस ओर अधिक ध्यान दिए जाने के लिए यह थीम तय की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम Tourism And Green Investments है यानी पर्यटन और हरित निवेश। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed