दुनिया में कई ऐसी धरोहरें हैं, जो हमारे इतिहास और संस्कृति को एक अद्भुत नमूना है। इन धरोहरों का संरक्षण करना न केवल उस देश, पर्यटन विभाग बल्कि पूरे विश्व की जिम्मेदारी है। यह धरोहर जर्जर होती जा रही हैं लेकिन इनके स्वर्णिम इतिहास और अद्भुत निर्माण को बचाए रखने के लिए पूरी दुनिया 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाती है। वैसे जब विश्व धरोहर दिवस अस्तित्व में आया और तो 12 स्थलों को विश्व स्मारक स्थलों की सूची में शामिल किया गया। तब इस दिन को स्मारक दिवस के तौर पर मनाया जाता था। लेकिन बाद में विश्व विरासत या धरोहर दिवस के रूप में यह दिन बदल गया। तब से अब तक दुनिया भर में कई जगहों, स्मारकों को विश्व धरोहर की श्रेणी में शामिल किया गया। यूनेस्को हर साल लगभग 25 वैश्विक स्थलों को विश्व धरोहरों सूची में जोड़ रहा है और अब विश्व विरासत का आंकड़ा 1,000 से अधिक स्थल हैं। विश्व विरासत दिवस पर जानिए दुनिया की टॉप 8 विश्व धरोहरों के बारे में।
World Heritage Day 2022: ये हैं दुनिया की टाॅप 8 विश्व धरोहर, जानें कहां स्थित हैं सबसे खूबसूरत और अद्भुत स्मारक
टॉप आठ विश्व धरोहर
गीज़ा के पिरामिड, मिस्र
मिस्र अपने पिरामिड के लिए मशहूर है। यहां 138 पिरामिड हैं लेकिन गीजा का 'ग्रेट पिरामिड' विश्व के सात अजूबों में से एक है। दुनिया के सात अजूबों में से एकमात्र इस स्मारक को लेकर यह दावा दिया जाता है कि इसे चांद से भी देखा जा सकता है। यह पिरामिड दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है, जिसकी लंबाई 481 फुट है।
माचू पिच्चू, पेरू
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में से है। इसी रहस्यमयी शहर भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका सभ्यता से संबंधित एक ऐतिहासिक स्थल है। यह एक पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। माचू पिच्चू को लोग 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' भी कहते हैं। इसके अलावा पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय भी कहा जाता है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया है।
चीन की विशाल दीवार
द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, यानी चीन की विशाल दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार के निर्माण में ईंट, पत्थर, लकड़ी और धातुओं का इस्तेमाल हुआ है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी मिट्टी और पत्थर की बनी दीवार भी कहा जाता है। एक राजकीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 'चीन की दीवार' की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है।
ताजमहल, भारत
भारत के आगरा शहर में बना ताजमहल भी सात अजूबों में से एक होने के साथ ही विश्व धरोहरों की सूची में शामिल है। ताजमहल मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। बाद में इस सफेद पत्थरों से बने महल में शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज को साथ में दफनाया गया था।