Travel: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर निकले थे। जहां पहुंचकर उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में स्थित पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम के दर्शन किए। पीएम ने इन दोनों जगहों की तस्वीरों को ना सिर्फ सोशल मीडिया पर साझा किया, बल्कि साथ में उन्होंने लोगों से इन जगहों पर जाने की अपील की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि अगर कोई पूछे कि उत्तराखंड में एक जगह जरूर देखनी चाहिए, वह कौन सी जगह होगी, तो कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को जरूर देखना चाहिए।
Travel: बेहद भव्य है उत्तराखंड में स्थित पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर, जानें इसका इतिहास
vआज के लेख में हम आपको पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम का महत्व और यहां जाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
कैसे पहुंचे पार्वती कुंड
अगर आप पार्वती कुंड जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड के कुमाउं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पार्वती कुंड तक पहुंचने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यहां से सड़क के रास्ते पहाड़ों पर करीब 250 किमी के सफर के बाद 5,338 फुट की ऊंचाई पर पार्वती कुंड आता है।
जानें मंदिर का इतिहास
ऐसी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती ने ध्यान किया था। इसी वजह से हर साल, हजारों श्रद्धालु माता पार्वती का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आते हैं।
कैसे जागेश्वर धाम का इतिहास
अल्मोड़ा से जागेश्वर धाम की दूरी करीब 40 किमी है। समुद्रतल से करीब 6,200 फुट की ऊंचाई पर मौजूद यह शिव मंदिर बेहद खास है। इस मंदिर का इतिहास तकरीबन 2500 साल पुराना बताया जाता है। यहां पत्थर से बने 124 छोटे-छोटे मंदिर भी मौजूद हैं। माना जाता है कि शिवपूजन की सबसे पहली परंपरा यहीं से शुरू हुई थी। इस मंदिर में लोग दूर-दूर से पूजा करने आते हैं।
कैसे पहुंचे जागेश्वर धाम
जागेश्वर धाम में जो सबसे अहम शिव मंदिर हैं, उसमें भगवान शिव की पूजा नागेश के रूप में की जाती है। भगवान शिव के अलावा इस मंदिर में भगवान विष्णु, देवी शक्ति और भगवान सूर्य की प्रतिमा भी मौजूद हैं। इन मंदिरों की भव्यता देखने लायक है। यहां जाने के लिए कोठगोदाम और देहरादून सबसे पड़ोसी जिले हैं।
अगर आप काठगोदाम जाने का सोच रहे हैं तो वहां रेल मार्ग से पहुंचा जा सकता है वहीं, दून हवाई सेवा से भी पहुंचा जा सकता है। यहां का निकटवर्ती हवाई अड्डा कुमाऊं में पंतनगर और गढ़वाल में देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। कोठगोदाम और देहरादून से आपको जागेश्वर धाम की टैक्सी मिल जाएगी।