फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women's Day 2025: इस महिला दिवस अपने पंखों को दें उड़ान, बनाएं सोलो ट्रैवलिंग का प्लान

Sat, 01 Mar 2025 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 01 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

यदि आप इस महिला दिवस पर कुछ खास करना चाहती हैं, तो सोलो ट्रिप पर निकल जाएं। यहां हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।

विज्ञापन
Women's day special solo travelling trip idea best place for women's day trip
इस महिला दिवस अपने पंखों को दें उड़ान, बनाएं सोलो ट्रैवलिंग का प्लान - फोटो : freepik
Women's Day: महिला दिवस का दिन हर साल महिलाओं के आत्मविश्वास को और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आप इस साल सोलो ट्रेवलिंग करके अपने आत्मविश्वास को जगाएं। अगर आप सुरक्षित और खूबसूरत हिल स्टेशन पर सोलो ट्रैवल का आनंद लेना चाहती हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।


भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जो महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। ये हिल स्टेशन न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां की लोकल कम्युनिटी फ्रेंडली और पर्यटकों के लिए सुरक्षित मानी जाती है।  आइए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं, ताकि आप इन जगहों का आनंद उठा सकें।
Women's day special solo travelling trip idea best place for women's day trip
मनाली - फोटो : संवाद
मनाली

मनाली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां बर्फ से ढके पहाड़, मनमोहक वादियां और रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह बेहद सुरक्षित मानी जाती है। यहां जाकर सोलंग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएं। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग करने के बाद आप काफी अच्छा महसूस करेंगी। जिस्म बाद हिडिंबा देवी मंदिर और जोगिनी वॉटरफॉल विजिट करें। वापस आकर ओल्ड मनाली कैफे में रिलैक्स करें। 
 
Women's day special solo travelling trip idea best place for women's day trip
औली - फोटो : अमर उजाला
औली

अगर आपको स्कीइंग करना पसंद है, तो औली बेस्ट है। यहां की शांत वादियां और सुरक्षित माहौल सोलो ट्रैवलर्स के लिए आदर्श हैं। यहां जाकर औली में आर्टिफिशियल लेक देखें। अपने लिए स्कीइंग और केबल कार राइड करें और इसका लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women's day special solo travelling trip idea best place for women's day trip
माउंट आबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माउंट आबू
 

ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माना जाता है, जो महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित है। यहां का शांत और सुकून भरा माहौल आपको रिलैक्स फील कराएगा। यहां जाकर नक्की लेक पर बोटिंग करें। दिलवाड़ा जैन मंदिर का आर्किटेक्चर देखें और फिर गुरु शिखर पॉइंट से सनसेट का आनंद लें। 

विज्ञापन
Women's day special solo travelling trip idea best place for women's day trip
दार्जिलिंग - फोटो : अमर उजाला
दार्जिलिंग

ये हिल स्टेशन टी गार्डन, टॉय ट्रेन और माउंट कंचनजंगा के नज़ारों के लिए मशहूर है। यहां की लोकल कम्युनिटी बेहद फ्रेंडली है, जिससे सोलो महिला ट्रैवलर्स को सुरक्षित महसूस होता है। यहां जाकर टाइगर हिल से सूर्योदय देखें। दार्जिलिंग टॉय ट्रेन की सवारी करें। टी गार्डन और लोकल मार्केट्स घूमें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed