फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2024: रमजान के महीने में परिवार संग घूमने जाना है तो दिल्ली की इन खास जगहों की करें सैर

Fri, 28 Feb 2025 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

रमजान का पूरा महीना ही त्योहार की तरह मनाया जाता है। ऐसे में परिवार व बच्चों के साथ आप रमजान के दौरान कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो रमजान के महीने में इन पांच जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Places to Visit in Delhi During Ramadan Month Know in Hindi
मस्जिद - फोटो : istock

Ramadan 2025 : माह-ए-रमजान शुरू हो रहा है। इस्लाम धर्म में ये पूरा महीना बहुत पाक और अल्लाह की इबादत के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।  इस पूरे माह में लोग रोजे रखते हैं। रात में तरावीह की नमाज पढ़ते हैं। दान देते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस मौके पर मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचते हैं। रमजान का पूरा महीना ही त्योहार की तरह मनाया जाता है। ऐसे में परिवार व बच्चों के साथ आप रमजान के दौरान कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो रमजान के महीने में इन पांच जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

Ramadan 2025 Places to Visit in Delhi During Ramadan Month Know in Hindi
हजरत निजामु्द्दीन दरगाह - फोटो : instagram

हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित ये दरगाह करीब 500 साल पुरानी है। यहां अक्सर शाम को कव्वालों की महफिल सजती है। सैयद मुहम्मद निजामुद्दीन औलिया को भारत के सबसे प्रसिद्ध सूफी संतों में से एक  माना जाता है। ये दरगाह उनकी याद में बनी है। यहां आप सूफियाना माहौल, कव्वालियों और शांति महसूस करने के लिए जा सकते हैं।

Ramadan 2025 Places to Visit in Delhi During Ramadan Month Know in Hindi
इंडिया गेट - फोटो : पीटीआई

इंडिया गेट

रमजान के महीने में दोस्तों, परिवार या बच्चों के साथ शाम का वक्त बिताने के लिए इंडिया गेट पर जा सकते हैं। यहां खान-पान के लिए लजीज पकवान मिल जाएंगे। रोजा इफ्तार के लिए भी इंडिया गेट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 Places to Visit in Delhi During Ramadan Month Know in Hindi
Jama Masjid Delhi - फोटो : istock

जामा मस्जिद

रमजान केमहीने में अल्लाह की इबादत के लिए मस्जिद जा सकते हैं। रमजान में पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद जाकर नमाज पढ़ सकते हैं। शाम के वक्त रोजा इफ्तार के लिए जामा मस्जिद के पास ही लजीज व्यंजन मिल जाएंगे। बच्चों या दोस्तों संग यहां इफ्तार करने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Places to Visit in Delhi During Ramadan Month Know in Hindi
पुराना किला - फोटो : instagram

पुराना किला

दिल्ली के पुराना किला में रमजान के दौरान या ईद के मौके पर घूमने जा सकते हैं। हालांकि अब मौसम कुछ गर्म होने लगा है, ऐसे में तेज धूप और गर्मी से बचें। बदली या सुहाने मौसम में पुराने किले में घूमना मजेदार अनुभव दे सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed