फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना कोरोना टेस्ट के पर्यटकों को नहीं मिल पाएगी सिंगापुर घूमने की अनुमति

Thu, 21 Jan 2021 12:47 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 21 Jan 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
without corona test people are not allowed to visit singapore
सिंगापुर में कोरोना के मामलों में वृद्धि आई है - फोटो : Social Media

पिछले दिनों सिंगापुर ने यह पाया कि दूसरे देशों से आने वाले पर्यटकों के कारण सिंगापुर में कोरोना के मामलों में वृद्धि आई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिंगापुर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब से किसी भी देश से यात्रा करके लौट रहे लोगों को बिना कोरोना टेस्ट के सिंगापुर की सीमा के भीतर नहीं आने दिया जाएगा। हाल ही में कुछ ऐसे यात्री जो कि सिंगापुर के स्थायी निवासी नहीं हैं, जो कि ऐसे देशों से आए हैं जहां कोरोना अपने विकराल रूप में है, ऐसे लोगों का सिंगापुर से निकलने से पहले भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है।










 

without corona test people are not allowed to visit singapore
यात्रियों को बिना कोरोना टेस्ट के अनुमति नहीं दी जाएगी - फोटो : PTI

दुनियाभर में बढ़ते मामले हैं कारण
भले ही वैक्सीन तैयार हो गई है लेकिन जबतक यह लोगों को लग नहीं जाती तबतक विश्व कोरोना की रिस्क पर है ही। अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए सिंगापुर मंत्रालय ने मीडिया रिलीज में यह कहा है कि बाहर से आने वाले यात्रियों को बिना कोरोना टेस्ट के अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश सोमवार से सिंगापुर में जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को ही सिंगापुर में चार कोरोना के मामले ऐसे सामने आए जिनमें कि मरीज सिंगापुर के हैं ही नहीं इसलिए मंत्रालय ने देर न करते हुए फौरन यह फैसला लिया है ताकि भविष्य में कोरोना और न बढ़ जाए।

without corona test people are not allowed to visit singapore
सात दिन के लिए सेल्फ आइसोलेट तो होना ही है - फोटो : पीटीआई

7 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे यात्री
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यदि कोई सिंगापुर का स्थाई निवासी यू.के या साउथ अफ्रीका से लौटता है तो उसे सात दिन के लिए सेल्फ आइसोलेट तो होना ही है, साथ ही आने वाले 14 दिन के लिए उसे अपने घर पर ही रहना होगा। उसके बाद कोरोना की जांच के बाद ही वह घर से बाहर निकल सकेगा व अन्य लोगों से मिलना-जुलना कर सकेगा। इन सख्त नियमों को इसलिए बनाया गया है ताकि सिंगापुर में अन्य देशों जैसी स्थिति न निर्मित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
without corona test people are not allowed to visit singapore
ट्रेवल इंश्योरेंस पर्यटकों को कोरोना का इलाज कराने में सहायता करेगा - फोटो : सोशल मीडिया

यात्रियों को करवाना होगा ट्रेवल इंश्योरेंस
जनवरी 31 से ऐसे यात्री जो कि हवाई यात्रा करके सिंगापुर आ रहे हैं, उन्हें अपना ट्रेवल इंश्योरेंस करवाना होगा। मंत्रालय के अनुसार सिंगापुर में यह ट्रेवल इंश्योरेंस पर्यटकों को कोरोना का इलाज कराने में सहायता करेगा। यह सारे फैसले मंत्रालय ने सिंगापुर में अचानक बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए लिये गए हैं और इनका सख्ती से पालन भी हो रहा है।

 

विज्ञापन
without corona test people are not allowed to visit singapore
शनिवार को सिंगापुर में 59,083 कोरोना के मामले दर्ज किये गए - फोटो : social media
भारत से भी पहुंचा कोरोना
बीते शुक्रवार सिंगापुर में बाहरी यात्रियों में से 29 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया जिसमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार और अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं। शनिवार को सिंगापुर में 59,083 कोरोना के मामले दर्ज किये गए थे। सिंगापुर मंत्रालय नहीं चाहता कि दुनिया के अन्य देशों में कोरोना से जिस प्रकार स्थिति बन रही है, वो सिंगापुर में भी बने। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed