फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों साथ घूम आएं भारत का ये सबसे खूबसूरत राज्य, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे अनुभव

Wed, 21 Aug 2019 07:28 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 21 Aug 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
visit mesmerizing northeastern state tripura natural beauty and places
भारत इतना विशाल और समृद्ध है कि इसे देखने में आपको बहुत समय लगेगा। जितनी भी बार देखेंगे कुछ अलग, नया, अद्भुत, अनोखा और अविश्वसनीय पाएंगे। ऐसे में हम आपको भारत की एक और खास जगह से रूबरू करने जा रहे हैं। जहां अगली छुट्टियों में आपको जरूर जाना चाहिए। 
visit mesmerizing northeastern state tripura natural beauty and places

त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है, जो बांग्लादेश से 3 तरफ से घिरा हुआ है, आदिवासी संस्कृतियों और धार्मिक समूहों के विविध मिश्रण का घर भी है। उत्तर भारत में तो काफी जगह घूम चुके होंगे प्रकृति का निखार देखना है तो यहां जाइए। 

visit mesmerizing northeastern state tripura natural beauty and places
नीरमहल
ये जल महल त्रिपुरा के पूर्व महाराजा, बीर बिक्रम किशोर देबबर्मा द्वारा 1938 में रुद्रसागर नामक केंद्रीय झील पर बनाया गया था। ये रुदिजाला में स्थित है, जो अगरतला शहर से 2 घंटे की दूरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit mesmerizing northeastern state tripura natural beauty and places
उनाकोटी
त्रिपुरा का ये प्राचीन शैव स्थल (Shaivite Site) जल्द ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल बनने वाला है। आप भगवान शिव की 8वीं और 9वीं शताब्दी की पुरानी नक्काशी देख सकते हैं। भगवान का मुख्य तीर्थ शिला लगभग 30 फुट ऊंचा है और आप भगवान गणेश की भी कलाकृतियां देख सकते हैं। ये जगह धर्मपुरा, त्रिपुरा के उत्तर-पश्चिमी भाग में कैलाशहर में स्थित है।
विज्ञापन
visit mesmerizing northeastern state tripura natural beauty and places
उदयपुर 
एक उदयपुर राजस्थान में है और दूसरा त्रिपुरा में। यहां पहुंचकर आपको अपनी यात्रा पवित्र त्रिपुरेश्वरी मंदिर से शुरू करनी चाहिए, जो शक्ति पीठों में से एक है। भगवान शिव और पार्वती, सुंदर कल्याण सागर और प्राचीन भुवनेश्वरी मंदिर भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed