विदेश की सैर तो हर कोई करना चाहता है। लेकिन विदेश यात्रा की बात आते ही सबसे पहले बजट दिमाग में आता है। आज हम आपको ऐसे अनोखे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भले छोटे हैं मगर खूबसूरत और अनोखे भी हैं। खास बात तो ये है कि यहां घूमने के लिए आपको बजट के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। ये वो देश हैं जहां भारत के रुपये की काफी कीमत है। आगे की स्लाइड में जानिए वो कौन से देश हैं जहां पर आप इतने कम पैसों से घूम सकते हैं।
घूम लें वो चार अनोखे देश जहां भारत का रुपया है बेहद कीमती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित इस देश की सीमाएं उत्तर में कीनिया और युगांडा, पश्चिम में रवांडा और कांगो, दक्षिण में जांबिया, मलावी और मोजांबिक से मिलती हैं। यहां भारत का एक रुपये 33.46 तानजानी शिलिंग के बराबर है। इस सस्ते और खूबसूरत देश में क्रूगर नैशनल पार्क में सफारी जरूर करें। यहां आप क्रूगर नेशनल पार्क, सम्बुरु नेशनल रिजर्व, सेरेन्गेटी नेशनलपार्क, क्लासिक सोंगा स्टाइल्स हट्स, लोरियन स्वांप, किलिमंजारो जैसी जगह घूम सकते हैं।
श्रीलंका छोटा है मगर सुंदर और सस्ता देश है। यहां पहुंचकर आप पिनावाला हाथी अनाथालय, कोलंबो, बेंटोटा, कैंडी, जेटविंग लाइटहाउस, उनावटुना बीच, टूथ रेलिक का मंदिर और लुनुगंगा जैसी जगह घूम सकते हैं। अगर बजट ट्रिप पर हैं तो घूमने के लिए सार्वजनिक साधन जैसे बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल करें। इनका नेटवर्क काफी फैला हुआ है। भारत का एक रुपये यहां 2.52 श्रीलंकन रुपये के बराबर है।
रूस और चीन जैसे विशाल देशों के बीच बसा मंगोलिया दूर से भले नीरस लग सकता है। मगर एक बार मंगोलिया गए, तो पता चलेगा कि मंगोलिया में कैसी दिलचस्प चीजें और अनोखे रोमांच छुपे हैं। यहां आप ओरोग नूर, गाचेन लामा मठ, ओरखोन घाटी, प्राकृतिक और ऐतिहासिक रिज़र्व, खंगई पर्वत, त्सत्सिन नदी और उलानबटार घूम सकते हैं। भारत का एक रुपये यहां 38 मंगोलियन टुगरिक के बराबर है।
लाओस घूमने का सही समय नवंबर से मार्च के बीच है, जब हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना हो जाता है। छोटे मगर इस खूबसूरत देश में आप वियनतियाने, फा कि लुआंग, मेकांग, थाम पुखम गुफा और लुआंग प्रबन्ग जैसी जगह घूम सकते हैं। भारत का एक रुपये यहां 125.03 लाओ किप के बराबर है। ठहरने की अच्छी व्यवस्था के साथ यहां कमरे कम बजट में मिल जाते हैं।