फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2019: इश्किया गजानन मंदिर, जहां हर प्रेमी जोड़े मांगते है मुराद

Thu, 14 Feb 2019 01:14 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 14 Feb 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2019 every wednesday couples visit ishqiya gajanan temple
umaid bhawan jodhpur

वैसे तो जोधपुर शहर कपल्स के बकेट लिस्ट में हमेशा शामिल होता है और हो भी क्यों न आखिर इतना खूबसूरत शहर जो है। खूबसूरती और ऐडवेंचर से भरे इस शहर का एक अलग ही रूमानी अंदाज है। लेकिन जोधपुर शहर के परकोटे में स्थित गणेश जी का मंदिर भी प्रेमी जोड़ों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां कई जोड़े अपनी शादी की मुराद लेकर आते हैं तभी तो स्थानीय लोग गणेश जी को इश्किया गजानन का मंदिर कहते हैं। इस मंदिर में श्रद्धालुओं में बुजुर्गों से ज्यादा युवा आते हैं। 

Valentine Day 2019 every wednesday couples visit ishqiya gajanan temple
ishqiya gajanan temple

प्यार करने वाले लोगों के लिए गणेश जी क्यूपिड का रोल अदा करते हैं। इस मंदिर की यह मान्यता है कि मन्नत मांगने पर रिश्ता बहुत जल्द तय हो जाता है और प्यार करने वालों की मुराद पूरी हो जाती है। यहां आने वाले सभी जोड़ों की यही मुराद होती है कि उनके चाहने से उनकी शादी हो जाए। इसी वजह से गणेश जी को इश्किया गजानन कहा जाता है। 

Valentine Day 2019 every wednesday couples visit ishqiya gajanan temple
ishqiya gajanan temple

इस नाम से पहले गणेश जी के इस मंदिर को गुरु गणपति के नाम से जाना जाता था। स्थानीय लोगों की माने तो शादी से पहले प्रेमी जोड़ा पहली मुलाकात के लिए इस मंदिर में आया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2019 every wednesday couples visit ishqiya gajanan temple
ishqiya gajanan temple

दरअसल, इस मंदिर का इस तरह निर्माण किया गया है कि इसके आगे खड़े लोग दूर से किसी को आसानी से नजर नहीं आते थे। इस कारण यहां प्रत्येक बुधवार को प्रेमी युगलों का जमावड़ा लगा रहता है। कपल्स के मिलने का प्रमुख स्थान होने के चलते भी इस मंदिर का नाम इश्किया गजानन मंदिर पड़ गया। 

विज्ञापन
Valentine Day 2019 every wednesday couples visit ishqiya gajanan temple
ishqiya gajanan temple

आजकल के युवा भी इस मंदिर में अपनी मुराद लेकर आते हैं। समय बदलने के बावजूद प्रेमी जोड़ों की श्रद्धा बरकरार है। जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed