World Heritage Day 2025: हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है, जिसे विश्व विरासत दिवस भी कहते हैं। यह दिन दुनियाभर के देशों के अतीत, संस्कृति और कला के सबूत को संभालकर रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है। साथ ही विश्व में इन धरोहरों को विख्यात करके सांस्कृतिक एकजुटता और पर्यटन को बढ़ावा भी दिया जाता है। वैसे तो विभिन्न विश्व विख्यात धरोहरे हैं, लेकिन भारत भी ऐसी ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध है। भारत में वर्तमान में 43 विश्व धरोहरें हैं। यूनेस्को ने जिन 43 विश्व धरोहरों की घोषणा की उस में 35 सांस्कृतिक, सात प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल शामिल हैं।
World Heritage Day 2025: भारत की विश्व धरोहरों की पूरी सूची यहां, क्या आपके शहर में हैं इसमें से कोई विरासत?
विश्व धरोहर दिवस के मौके पर यूनेस्को द्वारा घोषित भारत की सभी विश्व विरासतों की लिस्ट यहां दी जा रही है।
भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूची
- एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं। 1983 में इसे विश्व धरोहर बनाया गया।
- आगरा का लाल किला उत्तर प्रदेश में स्थित है। लाल किले को विश्व विरासत 1983 में घोषित किया गया।
- महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाओं को 1983 में विश्व विरासत बनाया गया।
- उत्तर प्रदेश के ताजमहल को भी 1983 में विश्व धरोहर घोषित किया गया।
- तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्मारक को 1984 में विश्व धरोहर घोषित किया गया है।
- उड़ीसा के कोणार्क में सूर्य मंदिर को 1984 में यूनेस्को ने धरोहर घोषित किया।
- 1985 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम को विश्व विरासत बनाया गया।
- राजस्थान में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को 1985 में विश्व विरासत घोषित किया गया।
- 1985 में असम के मानस वन्यजीव अभयारण्य को धरोहर घोषित किया गया।
- मध्य प्रदेश के खजुराहो स्मारकों के समूह को 1986 में विश्व धरोहर बनाया गया।
World Heritage Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस, जानिए इतिहास और इस साल की थीम
11. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी को 1986 में धरोहर निर्धारित किया।
12. कर्नाटक के हम्पी शहर में स्थित स्मारकों को 1986 में भारतीय धरोहरों की लिस्ट में शामिल किया गया।
13. गोवा के चर्च और कान्वेंट को 1986 में धरोहरों की सूची में जगह दी गई।
14. 1987 में कर्नाटक के ही पत्तदकल के स्मारकों के समूह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर बनाया।
15. महाराष्ट्र के एलीफेंटा गुफाओं को 1987 में विश्व धरोहर घोषित किया गया।
16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल 1987 को विरासत बनाया गया।
17. तमिलनाडु के चोल मंदिर को 1987 में विश्व धरोहर घोषित किया गया।
18. उत्तराखंड की नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया।
19. मध्य प्रदेश के सांची के बौद्ध स्मारक को 1989 में विश्व धरोहर बनाया गया।
20. दिल्ली का हुमायूं का मकबरा भी विश्व धरोहर है।
21. 1993 में दिल्ली के कुतुब मीनार और स्मारक को विश्व विरासत घोषित किया गया।
22. 199 में भारत के पर्वतीय रेलवे विभिन्न भारतीय राज्य को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया।
23. बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर को साल 2002 में विश्व विरासत घोषित किया गया।
24. मध्य प्रदेश की भीमबेटका को साल 2003 में विश्व धरोहर बनाया गया।
25. गुजरात के चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को विरासत की लिस्ट में शामिल किया गया।
26. महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को साल 2004 में विश्व विरासत बनाया गया।
27. दिल्ली के लाल किला परिसर को 2007 में विश्व धरोहर बना दिया।
28. राजस्थान के जयपुर जंतर मंतर को साल 2010 को विश्व धरोहर बना दिया गया।
29. पश्चिमी घाट विभिन्न भारतीय राज्य (महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) को 2012 विरासत बना दिया है।
30. राजस्थान के पहाड़ी किले को भारत की विश्व विख्यात विरासत का हिस्सा बनाया गया।
31. गुजरात के पाटन में रानी की वाव (रानी की बावड़ी को साल 2014 में विश्व विरासत स्थल में जोड़ा गया।
32. हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को साल 2014 में विश्व धरोहर बनाया गया।
34. सिक्किम के कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को साल 2016 नें विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल किया गया।
36. गुजरात के अहमदाबाद को ऐतिहासिक शहर को विश्व विरासत स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया।
37. 2018 में महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित विक्टोरियन गोथिक को धरोहर बना दिया गया।
38. राजस्थान का जयपुर शहर विश्व विरासत है।
39. तेलंगाना के कालेश्वर (रामप्पा) मंदिर को 2021 में विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल करें।
40. गुजरात के धोलावीरा को साल 2021 में विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया।
41. पश्चिम बंगाल का शांति निकेतन एक सांस्कृतिक विश्व धरोहर है, जिसे यूनेस्को ने 2023 में विरासतों की लिस्ट में शामिल किया।
42. कर्नाटक के होयसल के पवित्र समूह को विश्व धरोहर स्थल 2023 में घोषित किया गया।
43. 2024 में असम राज्य में स्थित अहोम राजवंश का टीला मोइदम (दफनाने की प्रणाली) को युनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया।