फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shirui Lily Festival 2025: शिरुई लिली फेस्टिवल का हुआ आगाज, इस खूबसूरत फूल के नाम पर क्यों मनाया जाता है उत्सव

Wed, 21 May 2025 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 May 2025 04:03 PM IST
सार

Shirui Lily Festival 2025 शिरुई लिली एक दुर्लभ और सुंदर फूल है जो मणिपुर के शिरुई पर्वत उखरूल जिले में प्राकृतिक रूप से उगता है। यह फूल हर साल मई और जून के बीच खिलता है और लगभग एक-दो सप्ताह तक ही दिखाई देता है।

विज्ञापन
Shirui Lily Festival 2025 Begins In Manipur Dates, Events and Significance in hindi
शिरुई लिली फूल - फोटो : Self

Shirui Lily Festival 2025: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की खूबसूरती और परंपरा का प्रतीक शिरुई लिली फेस्टिवल है। यह उत्सव एक दुर्लभ फूल शिरुई लिली के सम्मान में मनाया जाता है। इस फेस्टिवल के जरिए मणिपुर की संस्कृति, संगीत, कला और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है। शिरुई लिली फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल शिरुई लिली फेस्टिवल 20 मई से 24 मई 2025 तक मनाया जाएगा। हर साल मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा इस महोत्सव का आयोजन होता है। राज्य में पिछले वर्षों से चल रहे संघर्ष के कारण शिरुई लिली उत्सव पर दो साल से विराम लगा हुआ था, जो कि अब दोबारा शुरू हुआ है। यह उत्सव शिरुई लिली नाम के दुर्लभ फूल के खिलने के मौसम में मनाया जाता है। 

Shirui Lily Festival 2025 Begins In Manipur Dates, Events and Significance in hindi
शिरुई लिली फूल - फोटो : Self

फूल की खूबसूरती, रंगत और खुशबू, सभी कुछ व्यक्ति के मन को आनंदित कर देने वाली होती है। तस्वीर में नजर आ रहा फूल भी अपने गुलाबी रंग और खिली पंखुड़ियों से मन मोह रहा है। यकीनन इसकी खुशबू भी खूबसूरत ही होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि हरे-भरे पहाड़ों के बीच बच्चे के खिलखिलाते चेहरे की तरह नजर आ रहा यह फूल कौन सा है? प्रकृति की इस खूबसूरत सौगात का नाम शिरुई लिली है। आमतौर पर यह फूल मणिपुर राज्य में पाया जाता है और अपने रंग, सौंदर्य और दुर्लभता के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

कहां उगता है शिरुई लिली?

शिरुई लिली एक दुर्लभ और सुंदर फूल है जो मणिपुर के शिरुई पर्वत उखरूल जिले में प्राकृतिक रूप से उगता है। यह फूल हर साल मई और जून के बीच खिलता है और लगभग एक-दो सप्ताह तक ही दिखाई देता है।

Shirui Lily Festival 2025 Begins In Manipur Dates, Events and Significance in hindi
शिरुई लिली फूल - फोटो : Self

शिरुई लिली की खासियत

  • यह फूल केवल शिरुई पर्वत पर ही स्वाभाविक रूप से उगता है, इसलिए इसे एंडेमिक प्रजाति कहा जाता है।
  • शिरुई लिली हल्के गुलाबी, सफेद और कभी-कभी नीले या बैंगनी रंग का होता है। इस फूल की पंखुड़ियों में अद्भुत चमक होती है।
  • यह फूल न केवल देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसमें हल्की और मनमोहक खुशबू भी होती है।
  • शिरुई लिली फूल खास तितलियों और कीटों को आकर्षित करता है, जिससे जैव विविधता बनी रहती है।
  • शिरुई लिली मणिपुर का राज्य फूल है और इस पर हर साल शिरुई लिली फेस्टिवल भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shirui Lily Festival 2025 Begins In Manipur Dates, Events and Significance in hindi
शिरुई लिली फूल - फोटो : Self

शिरुई लिली फेस्टिवल क्या है?
 

शिरुई लिली फेस्टिवल मणिपुर सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय उत्सव है, जो हर साल मई में शिरुई लिली के खिलने के दौरान मनाया जाता है। यह उखरूल जिले के शिरुई गांव और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य शिरुई लिली फूल के संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना और पर्यटन को प्रोत्साहिक करना है। इस फेस्टिवल के माध्यम से युवाओं के लिए खेल, संगीत और कला मंच प्रदान किया जाता है।
 
विज्ञापन
Shirui Lily Festival 2025 Begins In Manipur Dates, Events and Significance in hindi
शिरुई लिली फूल - फोटो : Self

फेस्टिवल की खासियत

  • शिरुई लिली फेस्टिवल मे लोक संगीत से लेकर रॉक बैंड तक, देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुति।
  • यहां मणिपुरी बुनाई, पारंपरिक कपड़े, हैंडीक्राफ्ट्स की झलक और कला प्रदर्शनी सजती है।
  • मणिपुरी व्यंजनों की खुशबू और स्वाद से भरपूर फूड स्टॉल पर जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। 
  • एक एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रेकिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसे रोमांचक अनुभव लेने का मौका मिल सकता है।
  • फेस्टिवल में नृत्य, नाटक और पारंपरिक गीतों के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत होता है।



कैसे पहुंचे शिरुई लिली फेस्टिवल 

यह फेस्टिवल मणिपुर के उखरूल जिले में शिरुई गांव में लगा है। यहां तक पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा इम्फाल एयरपोर्ट है, जहां से लगभग 90 किलोमीटर का सफर करीब तीन से चार घंटे में तय करके शिरुई लिली फेस्टिवल देखने पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed