फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: बारिश में ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन 5 बातों का अवश्य रखें ध्यान, वरना फंस जाएंगे मुश्किल में

Tue, 27 May 2025 12:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 27 May 2025 12:14 PM IST
सार

Travel Tips For Rainy Season: यदि बारिश के मौसम में आप ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Travel Tips for rainy season in hindi barish ke mausam ke liye travel tips
बारिश में ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन 5 बातों का अवश्य रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

Travel Tips For Rainy Season: मई-जून के महीने में बच्चों के स्कूल मेंं छुट्टियां होती हैं, जिस कारण ज्यादातर लोग इसी समय घूमने के लिए निकलते हैं। घूमने के लिए ये समय माना भी काफी सही जाता है। लेकिन अब जब मई के महीने में जगह-जगह पर खूब बारिश हो रही है तो आपको संभलने की जरूरत है।



बारिश के मौसम में ट्रिप पर जा रहे हैं, उत्साह के साथ-साथ धैर्य और समझ की भी काफी जरूरत पड़ने वाली है। ये मौसम होता तो काफी रोमांटिक है, लेकिन इसके साथ कई परेशानियां भी आती हैं। यहां इस लेख में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।

हम आपको यहां बताएंगे, कि यदि आप इस मौसम में आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Travel Tips for rainy season in hindi barish ke mausam ke liye travel tips
जहां जा रहे हैं वहां का मौसम देखें - फोटो : instagram
जहां जा रहे हैं वहां का मौसम देखें

आप जहां भी जा रहे हैं वहां जाने वाले रास्ते और मौसम का अपडेट लेते रहें। इससे आप मौसम में फसने से बच जाएंगे। आजकल कई ऐसे एप्स आते हैं, जो किसी भी लोकेशन के मौसम के बारे में आपको एकदम सटीक जानकारी देंगे। यदि कहीं पर भारी बारिश, लैंडस्लाइड या बाढ़ की चेतावनी हो तो यात्रा टाल दें। वरना आपको ही दिक्कत होने वाली है। 

 
Travel Tips for rainy season in hindi barish ke mausam ke liye travel tips
साथ रखें अतिरिक्त कपड़े - फोटो : Adobe stock
साथ रखें अतिरिक्त कपड़े

यदि आप बारिश के मौसम में कहीं जा रहे हैं तो अपने साथ अतिरिक्त कपड़े अवश्य रखें। कई बार बारिश में कपड़े भीग जाते हैं, तो हम इसी परेशानी में लगे रहते हैं कि अब क्या पहनेंगे, या फिर ट्रिप पर कपड़ों को रिपीट करना पड़ेगा। इसलिए अतिरिक्त कपड़ों को अवश्य साथ रखें। ये कपड़े ऐसे होने चाहिए, जो जल्दी सूख जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips for rainy season in hindi barish ke mausam ke liye travel tips
छाता और रेनकोट सबसे जरूरी - फोटो : Adobe stock
छाता और रेनकोट सबसे जरूरी

चाहे आप गाड़ी से या रहे हों या किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से, आपके पास बारिश से बचने के लिए छाता और रेनकोट अवश्य होना चाहिए। ये उस वक्त आपके काम आएगा, जब आपको कहीं थोड़ा भी पैदल चलना होगा। 

 
विज्ञापन
Travel Tips for rainy season in hindi barish ke mausam ke liye travel tips
पहाड़ी जगहों पर जा रहे हैं तो ये ध्यान रखें - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी जगहों पर जा रहे हैं तो ये ध्यान रखें

बारिश के मौसम में ज्यादातर पहाड़ी सड़कों की हालत काफी खराब हो जाती है। कई जगहों पर पत्थर गिरे रहते हैं। ऐसे में यदि आप पहाड़ी या ग्रामीण इलाके जा रहे हैं तो रास्तों की स्थिति पहले से जांच लें। इसके लिए गूगल मैप्स और लोकल प्रशासन की जानकारी मदद कर सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed