Kanpur Travel Places: उत्तर प्रदेश में कई शहर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। प्रदेश में कई ऐसे ऐतिहासिक और भव्य पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से यात्री आते हैं। यूपी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का नाम आते ही सबसे पहले वाराणसी, आगरा और मथुरा जैसे शहरों का नाम याद आता है, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के शहरों में भी बहुत खूबसूरत स्थल हैं। लखनऊ का पड़ोसी शहर कानपूर एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। कानपुर में खूबसूरत मंदिर हैं तो वहीं अन्य पर्यटन स्थल भी हैं। अगर आप यूपी में हैं और कम समय में आसपास की खास जगहों को घूमना चाहते हैं तो कानपुर जा सकते हैं। कानपुर की सैर बजट में की जा सकती हैं। आइए जानते हैं कानपुर की सबसे चर्चित जगह।
Kanpur Famous Places: कानपुर शहर की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर, पर्यटकों के बीच है लोकप्रिय
श्री राधा कृष्ण मंदिर
कानपुर आने वाले लोगों को जेजे मंदिर जरूरी जाना चाहिए। शहर के सर्वोदय नगर के गोविंद नगर रोड पर जुग्गीलाल कमलापति मंदिर स्थित है, जिसे जेके टेंपल या श्री राधा कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में प्राचीन और आधुनिक दोनों तरह की वास्तुकला देखने को मिलती है। 1952 में इस मंदिर का निर्माण जेजे ट्रस्ट की देखरेख में हुआ था। इस मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित है, हरियाली और झीलों के बीच घिरा है। मंदिर काफी भव्य है, जहां पांच टावरों में अलग अलग भगवानों के मंदिर हैं।
मोती झील
कानपुर में शांत और खूबसूरत माहौल में शाम का वक्त बिताने के लिए मोती झील घूमने जा सकते हैं। शहर के बेनाझाबर इलाके में स्थित इस बेहतरीन दर्शनीय स्थल की निर्माण अंग्रेजों के दौर में हुआ था। उस समय पानी उपलब्ध कराने के लिए झील बनवाई गई। बाद में इसे पार्क और लैंडस्केप गार्डन का रूप दिया गया। आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ झील में बोटिंग के लिए जा सकते हैं।
फूल बाग और संग्रहालय
कानपुर में एक ऐतिहासिक पार्क है, इस पार्क का नाम फूल बाग है। पहले यहां राजनीतिक रैलियां और जनसभाएं हुआ करती थीं। ब्रिटिश प्रशासन ने इस पार्क को मनोरंजन स्थल के रूप में तैयार कराया। फूल बाग में कानपुर संग्रहालय है, जो शहर का सबसे बड़ा संग्रहालय है।
ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क
पिछले कुछ सालों में कानपुर की सबसे लोकप्रिय जगहों में ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क का नाम शामिल हो गया है। ब्लू वर्ल्ड 25 एकत्र क्षेत्र में फैला विशाल वाॅटर पार्क है। इस पार्क में ड्राई राइड्स, वाटर राइड्स, सेवन वंडर्स, डायनासोर वर्ल्ड, म्यूजिक वर्ल्ड फाउंटेन, म्यूजिक शो, लेज़र शो, मजेदार झूले का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं।