फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के लिए बिल्कुल सही हैं ये जगह, दोस्तों व परिवार संग बना सकते हैं प्लान

Fri, 30 Apr 2021 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Apr 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
tourist guide You can go to these places with friends or family for trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो किसी ऐसी जगहों पर जाएं, जहां वो अपने काम से दूर थोड़े समय के लिए ही सही लेकिन सुकून के पल बिता सके और अपने दोस्तों संग एंजॉय कर सके। इसके लिए लोग काफी प्लान बनाते हैं, लेकिन कई बार जगह को लेकर लोग उलझन में रहते हैं कि वो आखिर किन जगहों पर घूमने जाएं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप जा सकते हैं।

tourist guide You can go to these places with friends or family for trip
sanchi madhya pradesh - फोटो : istock

सांची (मध्य प्रदेश)

  • आप दोस्तों संग सांची घूमने जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के रायेसन जिले में बेतवा नदीं के किनारे पर स्थित सांची एक छोटा सा गांव होने के साथ ही एक धार्मिक स्थल भी है। यहां कई बौद्ध स्मारक भी हैं और ये जगह भारत के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने परिवार व दोस्तों संग पहुंचते हैं।
tourist guide You can go to these places with friends or family for trip
Tosh Himachal Pradesh - फोटो : istock

तोष (हिमाचल प्रदेश)

  • ये बात सभी जानते हैं कि घूमने वाली जगहों की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश का नाम तो जरूर आता है। ऐसी ही यहां एक जगह है तोष, जो कुल्लू जिले का एक गांव है और ये कसौल के काफी पास स्थित है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरी ये जगह हर किसी का मन मोह लेती है। यहां आपको पानी के झरने भी देखने को मिल जाएंगे। कुल मिलाकर आप यहां दोस्तों संग अच्छा समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide You can go to these places with friends or family for trip
मेघालय - फोटो : Facebook/Shillong Advisor

मावलेनगोट (मेघालय)

  • मावलेनगोट मेघालय में स्थित एक गांव है, जो शिलांग से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां और कुदरत के कई अद्भुत नजारे मौजूद हैं। यहां आपको कई चाय के बागान भी देखने को मिल जाएंगे और यहां का वातावरण बेहद शांत है। ऐसे में ये जगह दोस्तों संग घूमने के लिए काफी सही है।
विज्ञापन
tourist guide You can go to these places with friends or family for trip
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला (हिमाचल प्रदेश)

  • आप दोस्तों संग शिमला भी जा सकते हैं। यहां का मौसम भी बेहद प्यारा रहता है। यहां आप शिमला में स्थित क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, चैल, कुफरी, नारकंडा, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी (शिमला समझौता वाली जगह), चिड़ियाघर, आर्मी कैंप आदि कई जगहों पर घूम सकते हैं। यहां मॉल रोड पर खाने-पीने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed