हर साल काफी संख्या में लोग घूमने की नई-नई जगहों पर जाते हैं। यही नहीं, विदेशों से भी हर साल काफी पर्यटक भारत घूमने आते हैं। भारत की खूबसूरती विदेशी सैलानियों को भी यहां खींचे चली लाती है। भारत में वैसे तो काफी जगह ऐसी हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। लेकिन अगर प्रकृति प्रेमी हैं, तो फिर आपके लिए कुछ खास जगह भी यहां स्थित है। प्रकृति के अद्भुत नजारों को पास से निहारना, हरे-भरे रंगों के फल-फूलों को देखना, प्रकृति की गोद में सुकूल के पल बिताना, सुहावने मौसम में समय गुजारना, नदी किनारे कैंप में रात गुजारना, पहाड़ों से गिरते हुए झरनों के नीचे नहाना आदि। ये सभी चीजें एक प्रकृति प्रेमी करना चाहता है। लेकिन सोचिए कि इन सब में आपके साथ आपके पार्टनर भी हो तो कितना मजा आएगा? ऐसे में अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और दिल जीतने वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने पार्टनर संग भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60dffe238ebc3ebc791a36f9","slug":"tourist-guide-these-are-the-four-best-places-to-visit-in-india-for-nature-lovers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी हैं प्रकृति प्रेमी, तो ये चार जगह हैं आपके लिए बेहद खास, पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर आप भी हैं प्रकृति प्रेमी, तो ये चार जगह हैं आपके लिए बेहद खास, पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान
Tue, 05 Oct 2021 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- उत्तराखंड के गढ़वाल में बसा लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के अलावा शांत जगह होने के लिए भी प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमी होने के नाते आप यहां सुकून भरे पल बिता सकते हैं, और साथ ही प्रकृति के अद्भुत नजारों को पास से निहार भी सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ताड़केश्वर मंदिर, भैरवगढ़ी, चर्च, टिप इन टॉप और भुल्ला झील जा सकते हैं। यहां आर्मी की छावनी भी है।
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
दार्जिलिंग
- पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां स्थित बड़े-बड़े चाय के बागान में टहलना एक अलग ही अनुभूति कराता है। इसके अलावा यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे हैं, जिन्हें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की खूबसूरती
- फोटो : अमर उजाला
शिमला
- शिमला में भी आपको प्रकृति के कई खूबसूरत और अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां आप ग्रीन वैली देखने जरूर जाएं, क्योंकि यकीन मानिए हरी-भरी इस वैली को देखकर आपके मन को काफी सुकून मिल सकता है। इसके अलावा नारकंडा में भी कई खूबसूरत नजारे आपको दिख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कुफरी, चैल और ताता पानी भी जा सकते हैं। ताता पानी में राफ्टिंग के दौरान आपको प्रकृति की खूबसूरती बेहद करीब से देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Shillong
- फोटो : istock
शिलांग
- शिलांग मेघालय में स्थित है। चारों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और यहां का सुहावना मौसम हर किसी को लुभाता है। यहां आपके सिर के ऊपर धुंधले बादल, आंखों के सामने कुदरत के अनोखे नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से गिरते हुए झरने भी देखने को मिल जाएंगे। कुल मिलाकर आप यहां अपने पार्टनर संग एक अच्छा समय बिता सकते हैं।