जब भी कोई घूमने का प्लान बनाता है, तो वो चाहता है कि वो एक ऐसा ट्रिप प्लान करे जो उसका और साथ जाने वाले लोगों के लिए यादगार बन जाए। ऐसे में ट्रिप को शानदार और खास बनाने के लिए किसी खास जगह को चुना जाता है और वहां जाकर एक नया अनुभव लिया जाता है। यकीनन ऐसे टूर शानदार और यादगार तो होते हैं, लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि घूमने के चक्कर में हम ये भूल जाते हैं कि हमारा खर्चा कितना हुआ, क्योंकि आखिर में जब आप हिसाब लगाते हैं, तो उस वक्त मन ही मन ये तो कहते ही हैं कि काफी खर्चा हो गया, अभी तो पूरा महीना पड़ा है ये कैसे चलेगा आदि। ऐसे में कई बार कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का खास ध्यान रखकर अपने ट्रिप को बजट वाला शानदार ट्रिप बना सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ बातें बताते हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।
{"_id":"615aa5878ebc3e8bb11c2ac8","slug":"tourist-guide-four-tips-to-plan-a-budget-trip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की टिप्स: करना चाहते हैं सस्ता और अच्छा ट्रिप, तो यात्रा के समय इन तरीकों से बचा सकते हैं पैसे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
काम की टिप्स: करना चाहते हैं सस्ता और अच्छा ट्रिप, तो यात्रा के समय इन तरीकों से बचा सकते हैं पैसे
Mon, 04 Oct 2021 12:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
बजट में ट्रिप बनाने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट में ट्रिप बनाने के तरीके
- फोटो : istock
ऑफ सीजन जा सकते हैं
- अमूमन देखा जाता है कि लोग घूमने के लिए हिल स्टेशन को काफी चुनते हैं। ऐसे में आप यहां ऑफ सीजन जा सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से आपको हर चीज (टिकट, होटल का चार्ज, खाने का दाम, घूमने की जगहों का टिकट आदि) काफी कम पैसों में मिल जाएगी और आपका ट्रिप भी सस्ते में हो जाएगा।
बजट में ट्रिप बनाने के तरीके
- फोटो : istock
होटल बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- लोग घूमने वाली जगह पर जाकर होटल ढूंढते हैं, जिसके कारण उनको वो काफी महंगा मिलता है। ऐसे में आपको पहले ही ऑनलाइन होटल बुक करना चाहिए, कई वेबसाइट्स चेक करने के बाद ही होटल बुक करें, होटल के रिव्यू जरूर पढ़ें, और अगर आपका ग्रुप बड़ा है तो आप होटल वालों से कॉल पर बात करके कोई खास ऑफर उनसे ले सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका खर्च कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में ट्रिप बनाने के तरीके
- फोटो : iStock
रास्ते का खाना घर से ले जाएं
- ज्यादातर देखा जाता है कि लोग रास्ते में रूककर किसी ढाबे या किसी होटल में खाना खाते हैं। ऐसा करने के दो नुकसान है, पहला आपको मोटा बिल देना पड़ता है क्योंकि इनके खाने के दाम काफी ज्यादा महंगे होते हैं और दूसरा ये कि बाहर का अनहाइजनिक खाना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको घर से ही खाना बनाकर या हल्की-फुल्की चीजें रास्ते के लिए रखकर ले जानी चाहिए।
विज्ञापन
बजट में ट्रिप बनाने के तरीके
- फोटो : istock
कैसे जाना चाहिए?
- आप जिस जगह का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, वहां आपको अपनी कार से, बस, टैक्सी, ट्रेन, फ्लाइट आदि किससे जाना चाहिए ताकि आपको कम किराया देना पड़े। इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। घूमने वाली जगहों पर आप स्कूटी, बाइक किराए पर ले सकते हैं आदि।