भारत के लोग घूमने के काफी शौकीन हैं, और हर साल देश में स्थित अलग-अलग जगहों पर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, पिछले साल से आई कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के घूमने पर ब्रेक लगे हुए हैं। कोरोना काल होने की वजह से ज्यादातर जगह बंद थीं। हालांकि, अब काफी जगह पहले के मुकाबले खुल गई हैं। ऐसे में लोगों के मन में फिर से अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने की इच्छा जागी है। अगर आप भी घूमने की सोच रहे हैं, तो अनलॉक होने के बाद घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप जगह को लेकर उलझन में हैं, तो हम आपको हैदराबाद जाने की सलाह दे सकते हैं, क्योंकि यहां भी पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। हैदराबादी बिरयानी से लेकर यहां के सुंदर स्मारक आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यहां घूमने वाली जगहों के बारे में।
{"_id":"60c2fce376dd1e132e0f61d7","slug":"tourist-guide-these-are-the-best-places-to-visit-in-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक के बाद हैदराबाद जा रहे हैं घूमने, तो इन जगहों पर जाना न भूलें, दोस्तों संग बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अनलॉक के बाद हैदराबाद जा रहे हैं घूमने, तो इन जगहों पर जाना न भूलें, दोस्तों संग बना सकते हैं प्लान
Fri, 11 Jun 2021 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चारमीनार
- फोटो : Facebook/Shahab Alam
चारमीनार
- हैदराबाद का चारमीनार काफी प्रसिद्ध है। देश-विदेश से पर्यटक इस प्रभावशाली प्रवेशद्वार को देखने आते हैं, जो पुराने हैदाराबाद के बीचो-बीच स्थित है। चारमीनार की छत तक ऊंचाई 20 मीटर है। इसकी दूसरी मंजिल पर शहर की सबसे पुरानी एक मस्जिद है। ये चारमीनार हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। शहर में प्लेग खत्म होने की खुशी में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने सन् 1591 में इसका निर्माण करवाया था।
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
रामोजी फिल्म सिटी
- रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित है और ये विशाल फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है। यहां 500 से ज्यादा अलग-अलग सेट हैं, जिनका इस्तेमाल हिंदू, तेलगू और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों के लिए किया जाता है। यहां अंदर घूमने के लिए बस से सफर करना पड़ता है, और अंदर आपको कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलकोंडा किला
- फोटो : Facebook/Amazing India
गोलकोंडा फोर्ट
- गोलकोंडा किला शहर के केंद्र से 11 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर बना हुआ है। यहां जाकर आप इसकी शानदार ध्वनि प्रणाली को जरूर देखें, क्योंकि किले के प्रवेश पर की गई आवाज पूरे किले में सुनाई देती है। यहां गोलकोंडा का इतिहास वास्तव में ध्वनि और प्रकाश के शो के दौरान जीवित हो उठता है, और हर शाम को हिंदी, तेलगू और अंग्रेजी में ये आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्नो वर्ल्ड
- अगर आपको थीम पार्क पसंद है या फिर आप अपने बच्चों को ऐसी जगह पर घूमाना चाहते हैं, तो आप यहां का रूख कर सकते हैं। इस स्नो वर्ल्ड में आपको बर्फ में खेलने की जगह, मेरी गो राउंड, मूर्तियां, स्नो फॉल सेशन आदि जगह देखने को मिल जाएंगी जिनमें आप या आपके बच्चे काफी एंजॉय कर सकते हैं। यहां रेसिंग कोर्स और गेम आर्केड भी हैं। कुल मिलाकर आप यहां बच्चों संग अच्छा समय बिता सकते हैं।