हर साल काफी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। कोई अपने परिवार संग जाता है, कोई अपने पार्टनर संग तो कोई अपनी दोस्तों की टोली में ट्रिप पर जाता है। वैसे तो लोग हर मौसम में घूमने निकल पड़ते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोग गर्मी में घूमने जाते हैं और वो भी ठंडी जगहों पर। दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे कई बड़े शहरों में गर्मी काफी पड़ती है, जिसकी वजह से लोग पहाड़ों का रूख करना काफी पसंद करते हैं। गर्मियों में पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ भी जाती है। वहीं, इस बार भी गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, और कई शहरों में जमकर गर्मी पड़ रही है और साथ ही आगे भी गर्मी के अभी कई महीने बचे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जलती-चुभती गर्मी से परेशान हो गए हैं, तो आप पहाड़ों का रूख कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ठंडी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप गर्मी में भी सर्दी का एहसास ले सकते हैं।
{"_id":"60c1a63c38326115b0004373","slug":"tourist-guide-best-places-to-visit-in-summer-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सता रही है दिल्ली-यूपी की गर्मी, तो बना सकते हैं इन ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सता रही है दिल्ली-यूपी की गर्मी, तो बना सकते हैं इन ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान
Thu, 10 Jun 2021 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अटल टनल
- फोटो : अमर उजाला
मनाली
- अगर आप गर्मी में सचमुच ठंडी का एहसास पाना चाहते हैं, तो आप मनाली घूमने का प्लान बना सकते हैं। मनाली का मौसम बेहद ठंडा रहता है और यहां बर्फबारी भी होती है। यहां आप वशिष्ट टेंल, मणिकरण गुरुद्वारा, नगर कैसल, पिन वैली नेशनल पार्क, मनु टेंपल, जोगिनी वॉटर फॉल्स, रोहतांग पास और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। गर्मियों में यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुचते हैं और शहरों की गर्मी से दूर ठंडी में कुछ दिन बिताते हैं।
snowfall in Chakrata
- फोटो : अमर उजाला
चकराता
- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से चकराता हिल स्टेशन की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। यहां आप क्लाइबिंग, स्कीइंग, ट्रैकिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे हैं, जिन्हें देखकर आप मन्त्र-मुग्ध हो जाएंगे। यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं, और साथ ही रिवर राफ्टिंग के मजे भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां टाइगर फॉल्स भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Munsyari
- फोटो : istock
मुनस्यारी
- गर्मियो में आप उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी भी जा सकते हैं। इसे लोग मिनी कश्मीर के नाम से भी जानते हैं, और इसके पीछे की वजह यहां की बर्फीली पहाड़ियां हैं। मुनस्यारी गांव बेहद ही खूबसूरत है और यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां आप ट्यूलिप गार्डन जा सकते हैं और साथ ही ट्रैकिंग के मजे भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर इस जगह पर आप गर्मियों में अच्छा समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
tourist shimla
- फोटो : अमर उजाला
शिमला
- गर्मियों के मौसम में आप शिमला घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां के खूबसूरत नजारों में खो जाते हैं। यहां घूमने की कई जगह हैं, जिनमें क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड और यहां की मार्किट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी, कुफरी, ग्रीन वैली, चैल और नारंकड़ा जैसी खूबसूरत जगह शामिल हैं। यहां आप प्रकृति के कई खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।