देश में कोरोना काल चल रहा है, जिसकी वजह से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। ये वायरस बड़ी ही तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है और लोग अपनों को बचाने में लगे हुए हैं। लेकिन एक वक्त वो भी था, जब देश के लोग घूमने के लिए जाते थे, अपने परिवार, पार्टनर व दोस्तों संग ट्रिप प्लान करते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल ये सब बंद है। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन के बाद मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो हम आपको यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।
{"_id":"609a189a8ebc3ef640368d94","slug":"you-can-go-to-manali-after-lockdown-and-shop-from-these-famous-markets-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद सोच रहे हैं मनाली टूर की, तो इन मशहूर बाजार में शॉपिंग करना न भूलें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
लॉकडाउन के बाद सोच रहे हैं मनाली टूर की, तो इन मशहूर बाजार में शॉपिंग करना न भूलें
Tue, 11 May 2021 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
manali tour
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मनु बाजार
- मनाली की मॉल रोड पर स्थित मनु बाजार छोटा जरूर है, लेकिन ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध बाजार है। यहां वैसे तो कपड़ें, किताबें, फुटवियर से लेकर बाकी कई चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन ये जगह फोटोग्राफर्स के लिए काफी खास है। अगर आप मनाली जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां जरूर जा सकते हैं।
mall road manali
- फोटो : istock
मॉल रोड
- वहीं, मॉल रोड पर शॉपिंग करने का अपना मजा है। मनाली आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं और यहां से प्रकृति का आनंद लेते हैं। मॉल रोड में स्थित दुकानों में आपको जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। ऐसे में मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप मॉल रोड से शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
भट्टिको
- भट्टिको बाजार की शुरुआत साल 1944 में महिलाओं द्वार की गई थी, जो कि एक कोऑपरेटिव दुकान है। यहां हर चीज के दाम फिक्स होते हैं। यहां आप सर्दियों के कपड़े, शॉल, जैकेट जैसी कई अन्य चीजें खरीद सकते हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक यहां का रूख जरूर करते हैं।
विज्ञापन
old manali
- फोटो : istock
ओल्ड मनाली बाजार
- मनाली आने वाला लगभग हर शख्स ओल्ड मनाली बाजार जरूर जाता है। ये बाजार हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आपको कई छोटी-छोटी दुकानें दिखेंगी, जहां आपको बड़े काम की चीजें मिल सकती हैं। यहां से आप सर्दियों के कपड़े, टी-शर्ट, ऊनी कपड़े और ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं।