फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद घूमने गए हैं शिमला-मनाली, तो इन बाजार से खरीदारी करना न भूलें

Tue, 06 Jul 2021 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Jul 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide Have gone to Shimla Manali after the lockdown so you can do shopping from these markets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत के लोगों को घूमने का काफी शौक है, तभी तो हर साल शिमला-मनाली जैसी जगहों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से लगे लॉकडाउन की वजह से पर्यटक कहीं जा नहीं पा रहे थे, और अपने घरों में रहने को मजबूर थे। हालांकि, अब अनलॉक की प्रक्रिया चालू हो चुकी है, जिसकी वजह से शिमला-मनाली जैसी जगहों पर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। लेकिन हमें घूमने के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी करने जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। वहीं, अगर आप शिमला या फिर मनाली घूमने गए हैं, तो यहां आपको घूमने की तो कई जगह मिली होंगी। लेकिन अगर आप यहां से अपने लिए, अपने घर वालों के लिए, अपने दोस्तों या पार्टनर के लिए कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो हम आपको यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये बाजार यहां के काफी प्रसिद्ध बाजार हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Tourist guide Have gone to Shimla Manali after the lockdown so you can do shopping from these markets
शिमला मॉल रोड - फोटो : अमर उजाला

शिमला के बाजार:

मॉल रोड

  • शिमला में स्थित मॉल रोड में जाकर आप काफी खरीदारी कर सकते हैं। यहां कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के आउट्लेटस हैं और यहां कई लोकल दुकानें भी हैं। इन दुकानों में शिमला में बना सामान आपको आसानी से मिल जाता है। इसमें हाथ से बनी चीजें, पुरुषों के लिए हिमाचली टोपी और महिलाओं के लिए शॉल जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं।
Tourist guide Have gone to Shimla Manali after the lockdown so you can do shopping from these markets
shimla lakad bazar - फोटो : istock

लक्कड़ बाजार

  • मॉल रोड के ही पास में स्थित है लक्कड़ बाजार, जहां पर्यटक खरीदारी करने जरूर पहुंचते हैं। यहां आपको लकड़ी से बनी कई खूबसूरत चीजें और कई कलाकृति आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको लकड़ी से बने सजावटी सामान, लकड़ी से बने उपहार, लकड़ी की चलने वाली छड़ें, लकड़ी की घड़ियां समेत कई अन्य सामान आसनी से मिल जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide Have gone to Shimla Manali after the lockdown so you can do shopping from these markets
old manali market - फोटो : istock

मनाली के बाजार:

ओल्ड मनाली बाजार

  • ओल्ड मनाली बाजार मनाली के सबसे मशहूर बाजारों में से एक है। यहां आपको हर तरह का सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां छोटी-छोटी और बड़ी-बड़ी दुकानें आपको नजर आ जाएंगी। यहां आपको टी-शर्ट, स्टाइलिश ऊनी कपड़े, ज्वेलरी, सर्दियों के कपड़े आदि मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Tourist guide Have gone to Shimla Manali after the lockdown so you can do shopping from these markets
mall road manali - फोटो : istock

मॉल रोड

  • अगर आप मनाली गए हैं और आपने मॉल रोड से खरीदारी नहीं कि तो आपने काफी कुछ मिस किया है। यहां की ये काफी मशहूर जगहों में शामिल है। यहां आपको कपड़े, गिफ्ट आइटम, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, लकड़ी का सामान आदि मिल जाएंगे। इसके अलावा आप मॉल रोड के पास ही स्थित मनु बाजार भी जा सकते हैं। यहां आपको कपड़े, फुटवियर और किताबें मिल जाएंगी। वैसे ये जगह फोटोग्राफर्स के लिए बेहद खास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed