दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और अपनी छुट्टियां बिताते हुए खूब एंजॉय करते हैं। हर साल काफी संख्या में लोग दुनिया के अलग-अलग कोनों में घूमने का प्लान बनाते हैं और वहां जाकर के अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। वहीं, लोग खूबसूरत द्वीप की यात्रा करना भी काफी पसंद करते हैं, क्योंकि ये द्वीप एक अनोखा अनुभव देते हैं। इन द्वीपों पर कई ऐसी चीजें हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। तो चलिए जानते हैं दुनिया के खूबसूरत द्वीपों के बारे में।
{"_id":"60b47acc0de682248c2d04dd","slug":"tourist-guide-after-the-lockdown-you-can-go-to-these-four-beautiful-islands-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप, लॉकडाउन के बाद बना सकते हैं दोस्तों संग घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप, लॉकडाउन के बाद बना सकते हैं दोस्तों संग घूमने का प्लान
Mon, 31 May 2021 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 31 May 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप
- फोटो : Facebook/Selections Viagens
मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure
मालदीव
- दुनिया में कई खूबसूरत द्वीप हैं, जिनमें से एक है मालदीव। ये हिंद सागर में स्थित है और एशिया का सबसे छोटा देश है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप कई तरह की एक्टिविटी जैसे- स्कूबा डाइविंग, नाईट फिशिंग, कयाकिंग और स्नोर्कलिंग आदि कर सकते हैं। यहां रहने के लिए कई सारे रिजॉर्ट भी हैं, जहां हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
बोरा-बोरा द्वीप काफी सुंदर और काफी रोमांटिक है
- फोटो : istock
बोरा-बोरा
- फ्रेंच पॉलिनेशिया में स्थित बोरा-बोरा द्वीप काफी सुंदर और काफी रोमांटिक है। इसी वजह से इसे रोमांटिक आइलैंड भी कहा जाता है। यहां वैसे तो कई बीच हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पसंदीदा और सुंदर बीच मैतिरा बीच है। यहां आप अपना बेहतरीन समय गुजार सकते हैं। साथ ही यहां रहने के लिए कई अच्छे रिजॉर्ट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाली में स्थित एक खूबसूरत मंदिर
- फोटो : Pixabay
बाली
- इंडोनेशिया में स्थित बाली द्वीप पर्यटकों की पहली पसंद है। इस बीच की सुंदरता हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां आप ज्वालामुखी को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के ऐतिहासिक मंदिरों में आप जा सकते हैं और साथ ही पारंपरिक संगीत और नृत्य का जमकर आनंद ले सकते हैं। कुल मिलाकर इस द्वीप पर आप अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
पालावान द्वीप दक्षिण-पूर्वी एशिया के फिलीपींस देश का एक द्वीप है
- फोटो : istock
पालावान द्वीप
- पालावान द्वीप दक्षिण-पूर्वी एशिया के फिलीपींस देश का एक द्वीप है। अगर आपको सुकून के पल बिताने हैं, तो ये द्वीप आपके लिए बिल्कुल सही है क्योंकि ये द्वीप खूबसूरत होने के साथ ही काफी शांत भी है। यहां दोस्तों के साथ घूमने का अलग ही मजा है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां अच्छा समय बिताते हैं।