फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरत में डाल देगी हरियाणा की इन खास जगहों की खूबसूरती, खिंचे चले आते हैं पर्यटक

Mon, 20 Jan 2020 04:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
top places to visit in haryana you must visit these tourist destination of Haryana
Tourism - फोटो : Pixabay

हरियाणा को आप किस रूप में जानते हैं? खेल को लेकर, खड़ी बोली को लेकर या फिर देसी अक्खड़पन को लेकर? लेकिन क्या आप टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर हरियाणा का रुख करते हैं? जी हां, हरियाणा में पर्यटन स्थलों की भी कमी नहीं है। यहां हम आपको हरियाणा के बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं।

top places to visit in haryana you must visit these tourist destination of Haryana
महाभारत

हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।

top places to visit in haryana you must visit these tourist destination of Haryana
kurukshetra

हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यहां महाभारत का युद्ध हुआ था। यही वो जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियाणा म्यूजियम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top places to visit in haryana you must visit these tourist destination of Haryana
Ambala

आप हरियाणा में अंबाला की सैर कर सकते हैं। अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में आप शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी यह मुफीद शहर है।

विज्ञापन
top places to visit in haryana you must visit these tourist destination of Haryana
chandigarh

आपके लिए चंडीगढ़ की सैर करना भी शानदार अनुभव होगा। चंडीगढ़ बहुत ही खूबसूरत शहर है, जहां आपको हर लेटेस्ट फैशन से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed