फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इन सालों पुराने मकबरों को देखने जा सकते हैं आप, हर किसी को करते हैं आकर्षित

Sat, 10 Apr 2021 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
These are the years old tombs of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। यहां कई ऐसे स्थल हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं और पर्यटकों की पहली पसंद रहते हैं। इसके अलावा भारत में कई पुराने मकबरे भी हैं, जहां लोगों को घूमना काफी पसंद होता है। लोग इन मकबरों की खूबसूरती को निहारने आते हैं, और इनकी कलाकारी देखकर हैरान रह जाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही मकबरों का दीदार करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको भारत के कुछ मकबरों के बारे में बताते हैं। जहां आप जा सकते हैं।

These are the years old tombs of India
हुमायूं का मकबरा - फोटो : Social media

हुमायूं का मकबरा

  • हुमायूं के मकबरे को भारत के सबसे बड़े मकबरे के तौर पर जाना जाता है। इस मकबरे का निर्माण उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने करवाया था, और मिराक मिर्जा घियास द्वारा इस मकबरे को डिजाइन किया गया था। ये मकबरा दिल्ली में स्थित है, जिसे साल 1993 में यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया गया था। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
These are the years old tombs of India
अकबर का मकबरा - फोटो : अमर उजाला

अकबर का मकबरा

  • अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में है, जहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। अकबर ने साल 1605 में इस मकबरे का निर्माण शुरू करवाया था, और उनके बेटे जहांगीर ने साल 1613 में इसके निर्माण को पूरा करवाया था। इस मकबरे का निर्माण संगरमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यहां की कलाकारी लोगों को काफी आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the years old tombs of India
sher shah suri maqbara - फोटो : facebook/Furqan Khan

शेर शाह सूरी का मकबरा

  • ये मकबरा बिहार में स्थित है। शेर शाह सूरी एक पठान योद्दा थे, जिन्होंने मुगल काल में पांच साल 1540 से लेकर 1545 तक शासन किया था। वहीं, 1545 में उनकी एक आकस्मिक विस्फोट में मृत्यु हो गई थी। इस मकबरे को वास्तुकार अलीवाल खान द्वारा निर्मित किया गया है। उन्होंने लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करके इस मकबरे का निर्माण किया था। लोग इस कलाकारी को देखकर हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
These are the years old tombs of India
हजीरा मकबरा - फोटो : facebook/Parpun pratap yadav

हजीरा मकबरा

  • हजीरा मकबरा कुतुबुद्दीन मुहम्मद खान को समर्पित है और ये गुजरात के वडोदरा में स्थित है। अकबर के शासनकाल के दौरान हजीरा मकबरे का निर्माण किया गया था। अकबर के बच्चों सलीम और नौरंग खान के ट्यूटर कहे जाने वाले कुतुबुद्दीन महुम्मद खान गुजरात के आखिरी सुल्तान मुजफ्फर III द्वारा पराजित हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed