दिसंबर का महीना चल रहा है और इस महीने में दो दिन ऐसे आते हैं, जो बेहद खास होते हैं और इन दोनों दिनों का हर किसी को इंतजार भी रहता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं क्रिसमस और न्यू ईयर की पूर्व संध्या की, जिस दिन लोग नए साल का स्वागत करते हैं। जहां क्रिसमस के दिन लोग केक काटते हैं और घरों को सजाते हैं, तो वहीं न्यू ईयर का स्वागत लोग पार्टी करके करते हैं। इन सबके बीच लोगों की क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी रहती है। ऐसे में लोग अपने बच्चों, पार्टनर या दोस्तों संग घूमने का प्लान करते हैं। इसलिए अगर आप भी इन छुट्टियों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप कम खर्च में अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं...
{"_id":"6577ff1952531bd94e0c0180","slug":"these-are-best-places-to-visit-in-christmas-and-new-year-2023-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों में कर लें इन जगहों के दीदार, पार्टनर से लेकर फैमिली तक के लिए हैं बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों में कर लें इन जगहों के दीदार, पार्टनर से लेकर फैमिली तक के लिए हैं बेस्ट
Tue, 12 Dec 2023 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में कहां घूम सकते हैं?
- फोटो : istock
क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में कहां घूम सकते हैं?
- फोटो : istock
इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं:-
माउंट आबू
- राजस्थान में स्थित माउंट आबू एक हिल स्टेशन है। जहां देश-विदेश से हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। ये रेगिस्तान का अकेला हिल स्टेशन है। यहां आप प्लेस वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी कर सकते हैं और साथ ही यहां हिंदू देवी-देवताओं के मशहूर मंदिर भी हैं।
क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में कहां घूम सकते हैं?
- फोटो : Pixabay
डलहौजी
- हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी को मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। हर साल यहां काफी पर्यटक पहुंचते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारों का अनुभव करते हैं। यहां आप कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में कहां घूम सकते हैं?
- फोटो : istock
शिमला
- हिमाचल में स्थित शिमला हर साल काफी पर्यटक पहुंचते हैं। आप यहां जाखू मंदिर, मॉल रोड, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (शिमला समझौता), कुफरी, चैल, ग्रीन वैली और नारकंडा समेत कई अन्य जगहों पर घूम सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में कहां घूम सकते हैं?
- फोटो : amar ujala
वैली ऑफ फ्लॉवर
- वैली ऑफ फ्लॉवर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां आपको लगभग हर तरह के जैसे- वाइल्ड रोज, डेलिया, सैक्सिफेज, गेंदा समेत अन्य तरह के फूल मिलेंगे। यहां के प्राकृतिक नजारे भी हर किसी को पसंद आते हैं।