फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   The real wonder of the world is these places, once you see it

दुनिया का असली आश्चर्य हैं ये जगहें, खत्म होने से पहले देख लें एक बार

Thu, 14 Feb 2019 12:10 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 14 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
The real wonder of the world is these places, once you see it
travel - फोटो : social media

वैसे तो देश में घूमने के लिए कई ऐसी जगहे हैं जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं, लेकिन कई ऐसी भी जगहें है जिसकी खूबसूरती की कल्पना आप अपने सपने में भी नहीं कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाने के बाद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाना किसी जन्नत से कम नहीं

विज्ञापन

The real wonder of the world is these places, once you see it
अंकोरवाट - फोटो : social media

कंबोडिया में स्थित दुनिया के सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट पूरी दुनिया में सबसे अलग और दर्शनीय है। यूनेस्को द्वारा इस मंदिर को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। यह राजधानी नोम पेन्ह से करीब 206 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक भी कहा जाता है। 162.6 हेक्टेयर भूमि पर बने इस मंदिर को मूल रूप से खमेर साम्राज्य के लिए भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था। लेकिन यह धीरे-धीरे 12वीं शाताब्दी के अंत में बौद्ध मंदिर के रूप मे परिवर्तित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

The real wonder of the world is these places, once you see it
माचू-पिच्चू - फोटो : social media

दुनिया के अजूबों की बात करते हैं तो भारत के ताजमहल का नाम जरूर जुबान पर आ जाता है। लेकिन एक अजूबा ऐसा भी है जो 500 साल पुराना तो है ही, लेकिन इतने खूबसूरत अजूबे के विषय में कम लोग जानते हैं। जी हां दुनिया में एक ऐसा ही शहर बसाया गया जो ना केवल रहस्यमयी था बल्कि अपने अापमें इतनी ऊंचाई पर बसे शहर के रूप में चमत्कार भी है। माचू-पिच्चू अाज दुनिया के 7 अजूबों में शामिल किया जाता है। माचू-पिच्चू का निर्माण 1430 ई. के आसपास इंकाओं ने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था।  हालांकि बाद में इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन

The real wonder of the world is these places, once you see it
गैलापागोस द्वीप समूह - फोटो : social media

गैलापागोस द्वीप समूह की खूबसूरती के चर्चे पूरे विश्वभर में है। यहां हर साल लोग घूमने के लिए आते हैं। कुछ लोगों का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। उन्हें इस जगह पर घूमना बेहद अच्छा लगता है लेकिन आपको बता दें यहां सिर्फ और सिर्फ फलाइट से ही जाया जा सकता है। इसके अलावा और कोई सुविधा नहीं है जाने की। वहां रहने के लिए होटल की सुविधा मिलती है और साथ में खाने पीने की भी सुविधा मिलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed