फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन देशों में भारतीय करेंसी की कीमत है ज्यादा, काफी सस्ते में घूम सकते हैं विदेश

Fri, 19 Feb 2021 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
The price of Indian currency is more in these countries you can trip abroad very cheaply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

देश की कई जगहों पर घूमने के बाद अगर कोई कहीं घूमने की इच्छा रखता है, तो वो है विदेश। लोग विदेश जाना चाहते हैं, वहां घूमना चाहते हैं, नई-नई जगह जाना चाहते हैं, कई चीजें देखना चाहते हैं, नए-नए व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं आदि। लेकिन बात पैसों पर आकर अटक जाती है। ये बात सभी जानते हैं कि विदेश जाने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां भारतीय पैसों की कीमत काफी ज्यादा है और आप वहां काफी सस्ते में घूम सकते हैं। तो चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं।

The price of Indian currency is more in these countries you can trip abroad very cheaply
वियतनाम - फोटो : iStock

वियतनाम और श्रीलंका

  • आप अगर विदेश घूमना चाहते हैं और वो भी सस्ते में, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है वियतनाम का। यहां भारत के एक रूपये की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है, जिसमें आप काफी अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही कई जगहों पर भी घूम सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका भी एक अच्छा विकल्प है। भारत के एक रूपये की कीमत यहां 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। यहां आप कई जगहों पर घूम सकते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मशहूर जगह एला है। यहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
The price of Indian currency is more in these countries you can trip abroad very cheaply
japan - फोटो : istock

हंगरी और जापान

  • जब भी बात विदेश घूमने की आती है, तो सबसे पहले लोग यूरोप घूमने की इच्छा जाहिर करते हैं। लेकिन ज्यादा खर्चे की वजह से हर कोई अपना मन मार लेता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। अगर आप कम बजट में यूरोप घूमना चाहते हैं तो आप हंगरी जा सकते हैं। यहां भारत के एक रूपये की कीमत 4.12 हंगेरियन फोरिंट है। इसके अलावा कम पैसों में घूमने के लिए जापान भी सही जगह है। यहां भारतीय एक रूपये की कीमत 1.60 जापानी येन है। इसलिए आप यहां यात्रा करके नई-नई जगह घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The price of Indian currency is more in these countries you can trip abroad very cheaply
nepal - फोटो : istock

नेपाल और इंडोनेशिया

  • अगर आपके पास पैसे कम है और समय भी कम है, तो आपके लिए नेपाल से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती। भारत का पड़ोसी देश होने की वजह से यहां जाने में बेहद कम समय लगता है, और साथ ही यहां का एक रुपया वहां पर 1.60 नेपाली रूपया है। यहां आप प्रकृति के अद्भतु नजारे, मठ, मंदिर, शॉपिंग आदि कर सकते हैं। इसके अलावा आप लंबे समय के लिए यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपके लिए इंडोनेशिया बिल्कुल सही जगह रहेगी। यहां का एक इंडोनेशियाई रुपया 0.0048 भारतीय रुपये के बराबर है। यहां आपको समुद्र, बीच, पार्टी के लिए अच्छी जगह समेत शॉपिंग के लिए कई अच्छे मॉल मिल जाएंगे।
विज्ञापन
The price of Indian currency is more in these countries you can trip abroad very cheaply
combodia - फोटो : istock

कंबोडिया और कोस्टा रिका

  • घूमने के हिसाब से कंबोडिया भी दुनिया की सबसे सस्ती जगह में आती है। यहां भारत के एक रुपये की कीमत 60 कम्बोडियन रिएल है। आप यहां बेहद कम बजट में एक अच्छा टूर प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोस्टा रिका भी जा सकते हैं। यहां भारत के एक रुपये की कीमत 8.26 कोस्टा रिकन कोलोन है। अगर आप प्रकृति और उसके अद्भुत नजारों से प्यार करते हैं और आपको शांति पसंद है, तो आप इस जगह पर यात्रा करने के लिए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed