आइलैंड या द्वीप का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में समुद्र की खूबसूरत और दिलकश छवि नजर आने लगती है। घूमने के लिहाज से आइलैंड काफी अच्छे माने जाते हैं। हैवलॉक आइलैंड भी ऐसा ही एक खूबसूरत द्वीप है, जो अंडमान के सबसे लोकप्रिय द्वीपों में से एक है। इसे स्वराज द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। हर साल यहां हजारों लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने और समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने आते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। करीब 113 वर्ग किलोमीटर इ्लाके में फैले इस द्वीप का नाम ब्रिटिश जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है।
2 of 5
राधानगर बीच का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Holiday Tour and Travels
सफेद बालू वाला हैवलॉक आइलैंड मूंगे की चट्टानों और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है। पोर्ट ब्लेयर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैवलॉक आइलैंड का सबसे लोकप्रिय बीच राधानगर बीच है। इसे एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों में से एक माना जाता है।
3 of 5
हैवलॉक आइलैंड (स्वराज द्वीप) का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/MY Portblair
राधानगर बीच पर आप सफेद रेत, समुद्र के नीले पानी और यहां के लजीज सीफूड का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां और भी कई बीच हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं। इसमें एलिफेंट बीच, विजय बीच, नगर बीच और कालापत्थर बीच शामिल हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हैवलॉक आइलैंड पर आप वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग ((श्वास नली लगा कर पानी में गोता लगाना), ट्रेकिंग, फिशिंग और सी ब्लॉक जैसी वॉटर एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं, तो यह आइलैंड आपके लिए सबसे अच्छी जगह है।
5 of 5
हैवलॉक आइलैंड (स्वराज द्वीप) का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/One Man and his View of The World
अगर आप अपने पार्टनर के साथ हैवलॉक आइलैंड आना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक यादगार पल हो सकता है। यहां मौजूद सभी समुद्र तटों तक सड़क या समुद्री मार्ग से पहुंचा जा सकता है। यहां आकर आपका मन और शरीर दोनों एक अद्भुत शांति का अनुभव करेंगे।