फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tea City Of India: चाय पीने के हैं शौकीन तो इस शहर में लें चुस्कियां, बढ़ जाएगा स्वाद

Sat, 09 Nov 2024 04:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

चाय के उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। तकरीबन 80 फीसदी चाय घरेलू उपयोग के लिए और 20 फीसदी निर्यात किया जाता है। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक चाय का उत्पादन होता है।

विज्ञापन
Tea City of India Dibrugarh in Assam Largest Tea Producing State in India
चाय की नगरी - फोटो : Amar Ujala

Tea City of India: भारत के अधिकतर शहरों में लोगों की सुबह चाय की चुस्कियों के साथ होती है। कई लोगों की नींद चाय से खुलती है तो किसी का अखबार चाय के बिना अधूरा रहता है। यह एक ऐसा पेय है जो गर्मियों से लेकर सर्दियों और मानसून हर मौसम में पिया जाता है। दिन भर की थकान गर्मागर्म चाय के स्वाद से ही छू मंतर हो जाती है। यहां जितनी ज्यादा चाय पी जाती है, उतनी ही उत्पादन की जाती है। भारत सबसे अधिक चाय उत्पादन वाले देशों में शामिल है। चाय के उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। तकरीबन 80 फीसदी चाय घरेलू उपयोग के लिए और 20 फीसदी निर्यात किया जाता है। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक चाय का उत्पादन होता है। उत्तरी भाग में 83 फीसदी और दक्षिण भारत में 17 फीसदी चाय उगाई जाती है। भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे चाय का शहर कहते हैं। इस स्थान को चाय की नगरी कहने का कारण भी है। अगर आप चाय पीने का शौक रखते हैं तो इस जगह के बारे में जरूर जान लें।

Tea City of India Dibrugarh in Assam Largest Tea Producing State in India
चाय बागान श्रमिक - फोटो : एएनआई

किसे कहते हैं चाय का शहर

डिब्रूगढ़ भारत का एकमात्र ऐसा शहर है, जो चाय उत्पादन के लिए मशहूर है। यह पूरे देश का एक महत्वपूर्ण चाय उत्पादन केंद्र है। डिब्रूगढ़ में असमिया चाय की खेती बड़े पैमाने पर होती है और यहां से चाय पूरी दुनिया में निर्यात की जाती है। चाय की अनोखी सुगंध, स्वाद और गहराई के कारण यह चाय अपने आप में अलग पहचान बनाती है।

Tea City of India Dibrugarh in Assam Largest Tea Producing State in India
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik

कहां स्थित है चाय का शहर डिब्रूगढ़?

डिब्रूगढ़ भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित असम राज्य का खूबसूरत शहर है, जिसे चाय की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। असम अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा असम पूरी दुनिया में अपने चाय के बागान के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tea City of India Dibrugarh in Assam Largest Tea Producing State in India
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik

डिब्रूगढ़ को क्यों कहते हैं चाय की नगरी

असम की चाय का इतिहास 19वीं शताब्दी से जुड़ा है, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहां चाय की खेती शुरू की। धीरे-धीरे, असम चाय उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बन गया और आज डिब्रूगढ़ चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहां के चाय बागान न केवल देश के अंदर बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अत्यधिक लोकप्रिय हैं। असमिया चाय की पत्तियां अपने गहरे रंग, मजबूत स्वाद और ऊर्जा प्रदान करने वाले गुणों के लिए जानी जाती हैं। असम के डिब्रूगढ़ को चाय का शहर कहते हैं, क्योंकि यहां सबसे अधिक चाय का उत्पादन होता है।

विज्ञापन
Tea City of India Dibrugarh in Assam Largest Tea Producing State in India
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik

डिब्रूगढ़ की खासियत

  • इस शहर की सबसे बड़ी खासियत यहां के चाय बागान हैं। यहां के बागानों से उत्पादित असमिया चाय की गुणवत्ता अद्वितीय होती है, जो इसे वैश्विक बाजार में एक विशेष स्थान दिलाती है।
  • डिब्रूगढ़ केवल चाय के बागानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां के हरे-भरे चाय के बागानों, खूबसूरत पहाड़ियों, और ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसे होने के कारण यह स्थान अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है।
  • डिब्रूगढ़ की संस्कृति भी असमिया परंपराओं और त्योहारों से समृद्ध है। यहां के स्थानीय त्योहार जैसे बिहू, असम के लोक संगीत और नृत्य इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को और भी खास बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed