फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड और हिमाचल से अलग इन जगहों की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे आप

Mon, 21 Oct 2019 04:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
tamilnadu an unexplored places in india
- फोटो : travel

हरी-भरी वादियां देखना होता है तो हर कोई उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश की सैर करने जाना चाहता था। वैसे तो ये दोनों ही जगह अपनी अद्भुत खूबसूरती से समृद्ध हैं। लेकिन भारत में प्रकृति की सुंदरता कहीं खत्म ही नहीं होती है। इन्हीं जगहों में से एक है तमिलनाडु। यहां पर भी आपको चारों ओर सुंदरता बिखरी हुई नजर आएगी। अगर आप अगली ट्रिप कहीं घूमने की प्लान कर रहें हैं तो एक बार इन जगहों के बारे में जरूर पढ़े।

tamilnadu an unexplored places in india
- फोटो : social media
सिरूमलाई

तमिलनाडु में एक जगह है सिरूमलाई, जिसके बारे में शायद ही कभी आपने सुना हो। ये पूरा क्षेत्र 200 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इस घने वन से घिरे क्षेत्र में बहुत सी जड़ी-बूटियां और वनस्पतियां पाई जाती हैं। सिरूमलाई में नदी, झरने और तालाब के साथ ही प्राचीन शिवशक्ति मंदिर, मथामलाई अनै वेलकन्नी चर्च और भगवान मुरुगन यानी की विष्णु भगवान के मंदिर बने हुए हैं।


 
tamilnadu an unexplored places in india
- फोटो : social media
कोल्ली हिल्स

तमिलनाडु के नामक्कल जिले में एक पहाड़ी है जिसका नाम है कोल्ली हिल्स। इन पहाड़ियों की ऊंचाई करीब 1300 मीटर है जो 280 किमी क्षेत्र में फैली हुई हैं। अगर आपको रोमांच और एडवेंचर का शौक है तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं। हांलाकि ये पूरा पहाड़ बहुत ही धार्मिक जगह के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ही इस पहाड़ पर बहुत से प्राकृतिक खजाने भरे पड़े हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
tamilnadu an unexplored places in india
- फोटो : social media
यरकौड हिल स्टेशन

तमिलनाडु की और जगहों की तुलना में इस जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यहां पर कई सारी देखने लायक जगह हैं जिसमें यरकौड झील, भालू की गुफा, किलियुर झरना और यहां पर बने उद्यान शामिल हैं। इस हिल स्टेशन की सैर करने के लिए आपके जेब पर अतिरिक्त खर्च भी नहीं पड़ेगा और सामान्य बजट में यरकौड की सैर कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
tamilnadu an unexplored places in india
- फोटो : social media
कलरेयन हिल्स

तमिलनाडु के कई सारे शहरों से होकर गुजरने वाली ये पहाड़ी अपने ट्रैकिंग के लिए जाने जाते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो एक बार इस हिल स्टेशन की सैर के लिए जरूर जाएं। यहां पर बहुत सारी जंगली पेड़-पौधे और वनस्पतियां देखने को मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed