फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honeymoon Destination Near Noida: नोएडा के पास स्थित हैं ये खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन, बजट में करें सफर

Sun, 19 Feb 2023 03:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Budget Friendly Best Honeymoon Destinations Near Noida Delhi Travel in Hindi
ट्रैवल - फोटो : Istock

Best Honeymoon Destinations Near Noida: शादी के बाद ज्यादातर कपल हनीमून पर जाते हैं। हनीमून के लिए कपल काफी उत्साहित रहते हैं और ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं तो काफी खूबसूरत हो। लोग किसी पहाड़ी क्षेत्र या समुद्र के किनारे हनीमून के लिए जाना पसंद करते हैं। वहीं कई कपल की ख्वाहिश शादी के बाद विदेशी जगहों को एक्सप्लोर करने की होती है। हालांकि हनीमून के लिए विदेश जाना कुछ महंगा हो सकता है। अगर आपकी हाल में ही शादी हुई है या शादी होने वाली है और आप अपने जीवनसाथी के साथ शादी के बाद हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो विदेश जैसे खूबसूरत नजारों वाली जगह भारत में भी मिल सकती हैं। खास बात ये है कि भारत के ये खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन घूमने के लिए लंबा सफर करने की जरूरत नहीं। दिल्ली-नोएडा के पास बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन मिल जाएंगे। यहां का सफर कम पैसों में बेहद मजेदार और रोमांटिक होगा, साथ ही विदेशी जगहों को टक्कर देने वाला माहौल मिलेगा।


 

Budget Friendly Best Honeymoon Destinations Near Noida Delhi Travel in Hindi
रानीखेत - फोटो : pixa

रानीखेत

नोएडा या दिल्ली के आसपास रहने वालों के लिए हनीमून पर जाने के लिए कई सारी जगहों के विकल्प हैं। नोएडा से लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर रानीखेत है, जहां कपल हनीमून पर जा सकते हैं। रानीखेत को राजा सुधारदेव ने रानी पद्मिनी के लिए बनवाया था। पार्टनर के साथ इस जगह पर रोमांटिक वाइब को महसूस कर सकते हैं।

Budget Friendly Best Honeymoon Destinations Near Noida Delhi Travel in Hindi
डलहौजी - फोटो : istock

डलहौजी

नोएडा के पास के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में डलहौजी का नाम शामिल है। डलहौजी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह जगह हरियाली, घने जंगलों और झील से घिरी है। ऐसी प्राकृतिक सुंदरता कपल्स को रोमांटिक वातावरण देती हैं। स्विट्जरलैंड घूमने जैसा अनुभव पाने के लिए शादी के बाद कपल डलहौजी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget Friendly Best Honeymoon Destinations Near Noida Delhi Travel in Hindi
हिल स्टेशन - फोटो : facebook

मोरनी हिल्स

दिल्ली नोएडा से सटे हरियाणा राज्य में मोरनी हिल्स नाम का सुंदर हिल स्टेशन है। यहां रंग बिरंगे पक्षी और आकर्षक नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। शांत माहौल के बीच आप अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं। मोरनी हिल्स दिल्ली से लगभग 227 किमी की दूरी पर स्थित बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से है।
 

विज्ञापन
Budget Friendly Best Honeymoon Destinations Near Noida Delhi Travel in Hindi
मशोबरा - फोटो : pixabay

मशोबरा

नोएडा के बास स्थित बेहतरीन जगहों में से एक मशोबरा है जो कि अनोखी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। यहां रॉयल बंगाल टाइगर और अन्य विदेशी वन्यजीव प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं। कपल जंगल सफारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed