Summer Travel Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मियां आते ही स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं और बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे पूरा दिन घर पर रहकर बोरियत महसूस करने लगते हैं। साल भर इन छुट्टियों का इंतजार करने वाले बच्चे मई जून में घूमने की योजना बनाने लगते हैं। बच्चे अपने माता पिता से उम्मीद करते हैं कि वह उन्हें कहीं सफर पर ले जाएं। माता पिता छुट्टियों में बच्चों को किसी पार्क, वाटर पार्क, फिल्म देखने या जू ले जाते हैं। कई बार अपने किसी रिश्तेदार के घर पर भी छुट्टी मना लेते हैं। हालांकि आजकल बच्चे सफर पर जाना चाहते हैं। वह किसी पर्यटन स्थल, हिल स्टेशन व किसी दूसरे शहर के मशहूर दार्शनिक स्थलों को घूमना चाहते हैं। बच्चों को ट्रिप पर ले जाने के लिए आप इस बार गर्मियों में ऑफ बीट जगह का चयन कर सकते हैं।
Summer Vacation Trip: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को ले जाना है घुमाने, तो इस बार चुनें ये ऑफबीट जगह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 24 May 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन