फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Brother's Day 2023: ब्रदर्स डे पर भाई संग इन जगहों की करें सैर, बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा

Wed, 24 May 2023 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
National Brothers Day 2023 Places to Travel with Elder or Younger Brother Know About Locations
brothers day 2023 - फोटो : istock

National Brothers Day 2023: भाईयों संग रिश्ता जितना स्नेहपूर्ण होता है, उतना ही दोस्ताना भी। भाई बहनों में प्यार के साथ ही खटपट भी होती रहती है। माता पिता से गलतियां छिपाना, सजा मिलने से बचाना और बड़ी गलती करने से पहले अभिभावकों से चुगली करने का काम अक्सर भाई बहनों के बीच होते देखा जाता है। भाई बहनों के इसी रिश्ते को हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ब्रदर्स डे यानी भाई दिवस मनाते हैं।



भाई दिवस मनाने की शुरुआत 2005 में अमेरिका में हुई। बाद में ऑस्ट्रेलिया, रूस, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों में भाई दिवस 24 मई को मनाया जाने लगा। इस वर्ष भाई दिवस को मजेदार तरीके से मनाने के लिए सफर की योजना बना सकते हैं। भाई के साथ भारत की कुछ ऐसी जगहों पर जाएं, जहां बचपन की यादें ताजा हो जाएं और ब्रदर्स डे सेलिब्रेशन यादगार बन जाए।

National Brothers Day 2023 Places to Travel with Elder or Younger Brother Know About Locations
trekking - फोटो : istock

ट्रैकिंग के लिए जाएं धर्मशाला

ब्रदर्स डे मनाने के लिए धर्मशाला बेहतरीन जगह है। हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन पर भाई के साथ ट्रैकिंग पर जाएं। यहां का सबसे लोकप्रिय ट्रैक त्रिउंड ट्रैक है, जहां आप कैंपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहा से हिमालय के खूबसूरत नजारे दिखते हैं। बचपन में भाई के साथ खेलते हुए एडवेंचर का मजा लेते थे, ट्रैकिंग भी उसी याद को ताजा कर देगी।

National Brothers Day 2023 Places to Travel with Elder or Younger Brother Know About Locations
रिवर राफ्टिंग - फोटो : istock

रिवर राफ्टिंग के लिए जाएं ऋषिकेश

इस मौसम में रिवर राफ्टिंग करने में काफी मजा आता है। बजट मे रिवर राफ्टिंग करने के लिए आप ऋषिकेश जा सकते हैं। भाई-बहन या कजिन्स के साथ ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग करने में बहुत आनंद आ जाएगा और ब्रदर्स डे का सेलिब्रेशन खान बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Brothers Day 2023 Places to Travel with Elder or Younger Brother Know About Locations
स्कूबा डाइविंग - फोटो : अमर उजाला

स्कूबा डाइविंग के लिए कोवलम

केरल घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। भाई के साथ केरल के कोवलम में स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां बोट हाउस में रहने का अनुभव भी मिलेगै। कोवलम में बीच तक पहुंचने के लिए याना स्कूबा प्वाइंट पर जाने के लिए अंडरवाटर स्कूटर का उपयोग किया जाता है। यह स्कूबा डाइविंग के लिए काफी यूनिक जगह है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed